फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलरिसर्च: मॉडर्न लाइफ का सबसे मुश्किल वक्त है युवा अवस्था,जानिए क्यों...

रिसर्च: मॉडर्न लाइफ का सबसे मुश्किल वक्त है युवा अवस्था,जानिए क्यों...

आम तौर पर माना जाता है कि जैसे-जैसे इंसान की उम्र बढ़ती है जीवन में परेशानियां भी बढ़ना शुरू हो जाती हैं। लेकिन के आज के दौर में यह चलन बदल गया है। एक ताजा शोध में सामने आया है कि एक व्यक्ति के जीवन...

रिसर्च: मॉडर्न लाइफ का सबसे मुश्किल वक्त है युवा अवस्था,जानिए क्यों...
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 16 Nov 2017 04:23 PM
ऐप पर पढ़ें

आम तौर पर माना जाता है कि जैसे-जैसे इंसान की उम्र बढ़ती है जीवन में परेशानियां भी बढ़ना शुरू हो जाती हैं। लेकिन के आज के दौर में यह चलन बदल गया है। एक ताजा शोध में सामने आया है कि एक व्यक्ति के जीवन में सबसे ज्यादा दिक्कतें उसकी युवा अवस्था में आती हैं।

इस नए अध्ययन के मुताबिक इंसान के जीवन में सबसे ज्यादा परेशानियां 25 से लेकर 30 की उम्र के बीच आती हैं। इसमें कहा गया है कि 26 साल नौ महीने की उम्र में एक शख्स अपने जीवन की एक चौथाई परेशानियों का सामना करता है।

इन चीजों से परेशान रहते हैं आज के युवा
LinkedIn द्वारा की गई इस रिसर्च के अनुसार 25 से 33 की उम्र के लोगों ने जीवन की तीन चौथाई दिक्कतें अनुभव की जिसमें अपने करियर को लेकर होने वाली परेशानी सबसे ज्यादा थी। मनोवैज्ञानिक डॉक्टर फॉके ने कहा कि बीते कुछ सालों में पिछली पीढ़ियों के मुकाबले आज के युवा ज्यादा तनाव और परेशानियों का समना करते हैं। 

उन्होंने कहा, '20 से 30 की उम्र वाले लोगों को घर, प्रोफेशनल दुनिया के संघर्ष और निजि संबंधों को बनाए रखने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उन्होंने बोला कि युवाओं को अपने जीवन में तय किए गए लक्ष्य तक पहुंचने में बार-बार असफल होने का बोझ भी सहना पड़ता है।

रिसर्च में भारतीय भी शामिल
लिंक्डइन के शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन के लिए 6000 लोगों को शामिल किया। इसमें यूके, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया समेत भारत के लोग भी शामिल थे.  

इनमें से एक चौथाई लोगों ने कहा कि उन्होंने काम के दौरान करियर में ब्रेक लिया, वहीं एक तिहाई से ज्यादा लोगों ने बोला कि उन्होंने इस दौरान अपना करियर पूरी तरह से बदल दिया। इसके अलावा लगभग आधे लोगों ने कहा वो उनकी कमाई पर्याप्त नहीं है। साथ ही 44 प्रतिशत लोगों ने कहा कि घर खरीदना उनकी हैसियत से बाहर है। 

खुलासा: किस तरह के लड़के पसंद करती हैं मॉडर्न लड़कियां, ये रहा जवाब...

रिसर्च: स्कूल में ज्यादा लड़कियां होने से लड़कों को होता है यह फायदा

Happiness का मंत्र: भीड़ में भी इस तरह रहें 'नेचर' से कनेक्ट

खुलासा: मैसेज पर बात करते हुए अगर लड़कियां लिखती हैं ये 'शब्द' तो समझिए वो...

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें