फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलशाम की चाय के साथ बनाएं स्वादिष्ट पनीर रोल, यह है आसान रेसिपी 

शाम की चाय के साथ बनाएं स्वादिष्ट पनीर रोल, यह है आसान रेसिपी 

टी ब्रेक में अगर कोई हेल्दी ब्रेकफास्ट मिल जाए, तो चाय का मजा डबल हो जाता है। आज हम आपको ऐसी ही स्वादिष्ट रेसिपी बनाना सिखा रहे हैं। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं पनीर रोल्स-  सामग्री...

शाम की चाय के साथ बनाएं स्वादिष्ट पनीर रोल, यह है आसान रेसिपी 
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्ली Wed, 31 Mar 2021 04:05 PM
ऐप पर पढ़ें

टी ब्रेक में अगर कोई हेल्दी ब्रेकफास्ट मिल जाए, तो चाय का मजा डबल हो जाता है। आज हम आपको ऐसी ही स्वादिष्ट रेसिपी बनाना सिखा रहे हैं। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं पनीर रोल्स- 

सामग्री : 
100 ग्राम पनीर (कद्दूकस किया हुआ, 100 ग्राम आटा, 100 ग्राम गाजर (पतली लंबी कटी हुई), 1/2 शिमला मिर्च (पतली लंबी कटी हुई),  1 प्याज बारीक कटा हुआ, 1 टेबलस्पून बारीक कटा हरा धनिया, 1/2 टीस्पून जीरा, 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टेबलस्पून टोमैटो सॉस, नमक स्वादानुसार, पानी आटा गूंदने के लिए, तेल जरूरत के अनुसार

 

विधि : 
सबसे पहले एक परात में आटे को अच्छे से गूंद लें और लगभग 20 मिनट तक ढककर रख दें। 
तय समय के बाद इससे चार रोटियां बना लें।
मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करके जीरा तड़काएं। 
जीरे के चटकते ही पहले प्याज और फिर सभी सब्जियां, नमक-मिर्च डालकर चलाएं।
जब सब्जियां आधी पक जाएं तब इसमें पनीर और टोमैटो सॉस डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। 
तैयार मिश्रण को रोटी पर फैलाकर रोल बनाएं और तेल लगाते हुए तवे पे अच्छे से सेंक लें।
 तैयार है स्वादिष्ट पनीर रोल। चटनी और सॉस के साथ सर्व करें। 

 

यह भी पढ़ें : एजिंग को धीमा करने का अल्‍टीमेट उपाय है हड्डियों का शोरबा, जानिए यह कैसे असर करता है 


            

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें