Paneer 65 Recipe : पनीर 65 के साथ बढ़ जाएगा चाय की चुस्कियों का स्वाद
पनीर 65 की रेसिपी आपकी चाय की चुस्कियों का मजा दोगुना कर देगी। इसे बनाना भी काफी आसान है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी- सामग्री : 250 ग्राम पनीर 2 कप तेल 1 प्याज बारीक कटे हुए 24 करी...

पनीर 65 की रेसिपी आपकी चाय की चुस्कियों का मजा दोगुना कर देगी। इसे बनाना भी काफी आसान है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी-
सामग्री :
250 ग्राम पनीर
2 कप तेल
1 प्याज बारीक कटे हुए
24 करी पत्ता
5 हरी मिर्च
1 चम्मच तेल
6 कश्मीरी मिर्च
1 चम्मच लहुसन अदरक का पेस्ट
1 चम्मच चीनी
1 चम्मच विनेगर
1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 चम्मच सोया सॉस
1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
½ चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच चावल का आटा
1 चम्मच मक्के का आटा
2 चम्मच मैदा
पानी आवश्यकतानुसार
नमक स्वादानुसार
विधि :
सबसे पहले कश्मीरी मिर्च को सुखा कर उसे पानी में भिगो कर छोड़ दें। 14 करी पत्ता बारीक पिस लें। अब एक पैन में गैस पर पानी गर्म करें और कश्मीरी मिर्च को 30-40 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद इसे ठंडा हो जाने पर इसे मिक्सी में पिस लें। दूसरी तरफ पनीर को चौकोर, तिकोने या मनचाहे आकार में काट लें। पनीर को काटने के बाद उसके ऊपर आधा चम्मच मैदा छिड़क दें और उसे एक किनारे रख दें।
अब इसमें करी पत्ता, लहसुन अदरक का पेस्ट डालें। इसके बाद गरम मसाला, धनिया पाउडर, चीनी और नमक को डालकर खूब अच्छे से मिला लें। ध्यान रहे, पनीर में यह सब मिक्स करते समय वे ज्यादा टूटे नहीं। इसके ऊपर से सोया सॉस, विनेगर, चावल का आटा, मक्के का आटा डालें और ऊपर से पानी डालकर इसे गाढ़ा पेस्ट बना लेंगे
अब पैन या कड़ाही को आंच पर रख कर उसमें तेल डाल गर्म करें। इसमें पनीर को डालकर हर तरफ से अच्छे से तल लें। ध्यान रखें कि पनीर को तब तक तलें जब तक यह सुनहरे रंग का ना हो जाए। अब इसे किसी नैपकिन या पेपर पर रख दें जिससे अधिक तेल पनीर से बाहर निकल जाए।
एक बार फिर से थोड़े से तेल को आंच पर रखें और उसमें प्याज, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर तब तक भूनें जब तक इसका रंग बदल ना जाए। जब यह सुनहरे भूरे रंग का हो जाए तो इसे पनीर के ऊपर फैला देंगे। लीजिये हो गया तैयार हमारा पसंदीदा गर्मागर्म पनीर 65। आप इसे धनिया की पत्ती, पुदीना की पत्ती, ताजा मलाई या ऊपर से मक्खन के साथ सजाकर सर्व कर सकती हैं।
लेखक के बारे में
Pratima Jaiswalप्रतिमा जायसवाल एक दशक से ज्यादा वक्त से मीडिया क्षेत्र में काम कर रही हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट होने के साथ एनिमल वेलफेयर डिप्लोमा प्रोग्राम से जुड़ी हुई हैं। इनकी 'सत्यानाशी' और 'संजीवनी' नाम से कहानी संग्रह की दो किताबें भी प्रकाशित हो चुकी हैं। प्रतिमा 'लाइव हिंदुस्तान' में जुड़ने से पहले 'दैनिक जागरण' डिजिटल में काम करती थीं। ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


