फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइलमैक्सिको सिटी में एक बार उपयोग में लाई जाने वाली प्लास्टिक पर लगी रोक

मैक्सिको सिटी में एक बार उपयोग में लाई जाने वाली प्लास्टिक पर लगी रोक

मैक्सिको की राजधानी एवं दुनिया के सबसे बड़े शहरों में शामिल मैक्सिको सिटी में करीब एक साल की तैयारियों के बाद प्लास्टिक के 'कंटेनर, 'स्ट्रा और कांटे सहित एक बार उपयोग में लाई जाने वाली...

मैक्सिको सिटी में एक बार उपयोग में लाई जाने वाली प्लास्टिक पर लगी रोक
Pratima Jaiswalएजेंसी ,मैक्सिको सिटीSat, 02 Jan 2021 07:53 PM
ऐप पर पढ़ें

मैक्सिको की राजधानी एवं दुनिया के सबसे बड़े शहरों में शामिल मैक्सिको सिटी में करीब एक साल की तैयारियों के बाद प्लास्टिक के 'कंटेनर, 'स्ट्रा और कांटे सहित एक बार उपयोग में लाई जाने वाली प्लास्टिक से बनी वस्तुओं पर रोक नए साल के पहले दिन से लागू हो गई। मैक्सिको के पर्यावरण मंत्री ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, ''आज से ही मैक्सिको सिटी बगैर 'सिंगल यूज प्लास्टिक वाली हो गई है। 
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे जिस तरह मोबाइल फोन साथ लिए बगैर घर से नहीं निकलते हैं, उसी तरह दोबारा इस्तेमाल किए जाने वाले झोला लिए बगैर कुछ भी खरीददारी करने नहीं निकलें। उल्लेखनीय है कि मैक्सिको सिटी में प्लास्टिक के थैले, बर्तन और एक बार इस्तेमाल की जाने वाली प्लास्टिक की वस्तुओं पर रोक लगाने के लिए वर्ष-2019 में एक कानून पारित किया गया था।करीब 90 लाख आबादी वाले इस शहर के लोग करीब एक साल से नए प्रतिबंध के अनुकूल खुद को ढाल रहे थे, जबकि कुछ को इसका उल्लंघन करते देखा गया। शहर में पिछले साल से ही प्लास्टिक के थैलों पर रोक है।
    

पढ़े Lifestyle tips in Hindi लाइफस्टाइल न्यूज के अलावा लेटेस्ट travel tips, fashion trends और Health Tips