फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलआंखें करेंगी हाल-ए-दिल बयां, बताएंगी कितनी घातक है दिल की बीमारी

आंखें करेंगी हाल-ए-दिल बयां, बताएंगी कितनी घातक है दिल की बीमारी

आंखें अब आपके दिल का हाल भी बयां कर सकती हैं। एक हालिया अध्ययन में पता चला है कि हार्ट अटैक के मरीजों की आंखों में देखकर बताया जा सकता है कि उनमें होने वाली दिल की बीमारियां कितनी घातक होंगी। शोध में...

आंखें करेंगी हाल-ए-दिल बयां, बताएंगी कितनी घातक है दिल की बीमारी
एजेंसी,लंदनTue, 11 Aug 2020 08:28 PM
ऐप पर पढ़ें

आंखें अब आपके दिल का हाल भी बयां कर सकती हैं। एक हालिया अध्ययन में पता चला है कि हार्ट अटैक के मरीजों की आंखों में देखकर बताया जा सकता है कि उनमें होने वाली दिल की बीमारियां कितनी घातक होंगी। शोध में पाया गया कि बड़ी पुतली वाले मरीज हृदय गति रुकने के बाद भी जल्दी स्वस्थ हो जाते हैं और उन्हें ज्यादा देर अस्पताल में रहना नहीं पड़ता।

छोटी पुतली वालों पर ज्यादा संकट-
इस शोध में 870 हार्ट अटैक के मरीजों पर अध्ययन किया गया। इन प्रतिभागियों को दो समूहों में बांटा गया। एक समूह में बड़ी पुतली वाले मरीज शामिल थे और दूसरे समूह में छोटी पुतली वाले लोग शामिल थे। यूरोपियन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी में प्रकाशित शोध में पाया गया कि छोटी पुतली वाले लोगों में दिल की बीमारियों से मौत का जोखिम ज्यादा होता है। छोटी पुतली वाले 47 फीसदी मरीजों को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि बड़ी पुतली वाले सिर्फ 28 फीसदी मरीज ही दोबारा अस्पताल आए। 

जापान के कितासातो यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के प्रमुख शोधकर्ता डॉक्टर कोहेई नोजाकी ने कहा, हमारे शोध के निष्कर्षों से पता चलता है कि पुतली के आसपास मौजूद क्षेत्र से दिल के मरीजों के जोखिम के बारे में पता लगाया जा सकता है। इससे ज्यादा जोखिम वाले मरीजों को अस्पताल में समय पर भर्ती करवा कर उनकी जान बचाई जा सकेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें