फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलदुधवा में पहली बार फॉर्म हाउस का आनंद ले सकेंगे पर्यटक, मिलेगा घर जैसा माहौल

दुधवा में पहली बार फॉर्म हाउस का आनंद ले सकेंगे पर्यटक, मिलेगा घर जैसा माहौल

सुबह अदरक की चाय, दोपहर में बेसन की रोटी, सरसों का साग और किचेन गार्डन में तैयार की गई सब्जियों की करी मिले, साथ ही जंगल सफारी का भी आनंद हो तो कहने ही क्या। इस बार दुधवा में पर्यटकों को देशी मिजाज...

दुधवा में पहली बार फॉर्म हाउस का आनंद ले सकेंगे पर्यटक, मिलेगा घर जैसा माहौल
हिन्दुस्तान संवाद,बिजुआ-खीरीSun, 17 Nov 2019 08:28 AM
ऐप पर पढ़ें

सुबह अदरक की चाय, दोपहर में बेसन की रोटी, सरसों का साग और किचेन गार्डन में तैयार की गई सब्जियों की करी मिले, साथ ही जंगल सफारी का भी आनंद हो तो कहने ही क्या। इस बार दुधवा में पर्यटकों को देशी मिजाज मिलने वाला है। यहां घर जैसा माहौल मिलेगा। इसके लिए पर्यटन विभाग ने दुधवा नेशनल पार्क के करीब ही तीन फार्म हाउस को स्टे होम बना दिया है।

दुधवा नेशनल पार्क में शीतकालीन सत्र 15 नवंबर से शुरू  हो गया।  इस बार यूपी पर्यटन विभाग नेशनल पार्क में आने वाले सैलानियों को जंगल की सफारी के साथ घर जैसी सुविधा देने को तीन स्टेहोम खोले गए हैं। इनमें परिवार और दोस्तों के साथ रहने के लिए 21 बेड की सुविधा दी गई है। इनमें रुकने वाले सैलानियों की सुरक्षा के साथ ही खाने-पीने की विशेष सुविधा दी जा रही है। 

अत्याधुनिक जीवन शैली के सभी इंतजाम होंगे। इसके साथ क्षेत्रीय भोजन व नाश्ते की भी व्यस्था सैलानियों को मिलेगी। स्थानीय संस्कृति के बारे में जानकारी देकर उससे परिचित कराया जाएगा।

 इको टूरिज्म के साथ बढ़ेगा स्थानीय लोगों का रोजगार-
स्टो होम की सुविधा के साथ ही इको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी बढ़ेगा। साथ ही स्थानीय संस्कृति और खानपान का भी प्रचार प्रसार होगा। इसकी बुकिंग भी ऑनलाइन होगी। 2500 से 3000 रुपए रोजाना का किराया होगा।

इन लोगों के यहां बने स्टेहोम-
भीरा में डॉ.बीपी सिंह के फार्म हाउस का रजिस्टे्रशन हुआ है। इसकी शुरुआत भी हो गई है। इसके साथ ही थारु जनजाति की रामरती राना और जगदेवपुर में अचल मिश्रा पाले के यहां स्टेहोम बने है। इनमें सैलानियों को रहने के लिए 21 बेड की सुविधा है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें