फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलनवरात्रि के 5वें दिन स्कंदमाता को लगाएं केले की बर्फी का भोग, ये है बनाने का सही तरीका

नवरात्रि के 5वें दिन स्कंदमाता को लगाएं केले की बर्फी का भोग, ये है बनाने का सही तरीका

Navratri 5th Day Maa Skandmata Bhog Recipe: शक्ति की आराधना करने वाले भक्त मां के इस रूप के लिए भी उनका प्रिय भोग तैयार करते हैं। आज के दिन माता के भक्त उन्हें केले की बर्फी का भोग लगाते हैं। तो आइए ज

नवरात्रि के 5वें दिन स्कंदमाता को लगाएं केले की बर्फी का भोग, ये है बनाने का सही तरीका
Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 30 Sep 2022 06:53 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Navratri 5th Day Recipe: आज नवरात्रि का पाचवां दिन है। आज के दिन माता के भक्त मां के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा करते हैं, जो चार भुजाओं वाली हैं। शक्ति की आराधना करने वाले भक्त मां के इस रूप के लिए भी उनका प्रिय भोग तैयार करते हैं। आज के दिन माता के भक्त उन्हें केले की बर्फी का भोग लगाते हैं। तो आइए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है केले की बर्फी। 

केले की बर्फी बनाने के लिए सामग्री-
-पका हुआ केला
-घी
-चीनी
-कटे हुए काजू
-बारीक कटा पिस्ता
 -इलायची पाउडर
-फूड कलर (लाल)

केले की बर्फी बनाने का तरीका- 
केले की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले आप पके हुए केले को छीलकर उसे ग्राइंडर में डालकर उसका पेस्ट तैयार कर लें। अब एक कड़ाही गर्म करके उसमें घी डालें। घी गर्म होने पर उसमें काजू और पिस्ता हल्का सा भून लें। इसके बाद कड़ाही में थोड़ा सा घी और डालकर केले के पेस्ट डालकर हल्की आंच पर तब तक पकाएं जब तक इसका पानी न सूख जाए।

थोड़ी देर बाद कड़ाही में थोड़ा घी और डालें, इसे चलाते रहें। केला सूख जाने पर लगातार चलाते हुए इसमें चीनी मिलाएं। चीनी पिघल जाने पर इसमें पिस्ता, काजू और रंग भी मिला दें। अब एक थाली में घी लगाकर उसे ग्रीस करते हुए केले के मिश्रण भी उसमें डालकर फैला दें। मिश्रण के ठंडा हो जाने पर इसे बर्फी की शेप में काट लें। आपका माता को चढ़ाने के लिए भोग तैयार है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें