फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलDurga Temples in Delhi: दिल्ली के इन फेमस देवी दुर्गा मंदिर में पूरी होती है मनोकामना, जानिए कैसे पहुंचे

Durga Temples in Delhi: दिल्ली के इन फेमस देवी दुर्गा मंदिर में पूरी होती है मनोकामना, जानिए कैसे पहुंचे

How to reach Durga Temples in Delhi: दिल्ली में काफी फेमस मंदिर हैं। कुछ ऐसे मंदिर हैं जो पूरी तरह से देवी दुर्गा को समर्पित हैं। यहां जानिए, दिल्ली में मौजूद देवी दुर्गा के मंदिर कैसे पहुंचे।

Durga Temples in Delhi: दिल्ली के इन फेमस देवी दुर्गा मंदिर में पूरी होती है मनोकामना, जानिए कैसे पहुंचे
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 28 Sep 2022 11:55 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

नवरात्रि का पवित्र त्योहार शुरू हो गया है। नौ दिन तक चलने वाले इस फेस्टिवल का आज तीसरा दिन है। इन दिनों में देवी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस त्योहार को पूरे उत्साह के साथ पूरे भारत में मनाया जाता है। इस दौरान लोग देवी के मंदिर में जाकर उनके दर्शन करते हैं। ऐसे में यहां हम दिल्ली के फेमस दुर्गा मंदिर के बारे में बता रहे हैं जो काफी फेमस हैं। यहां जानिए मंदिर के नाम और यहां कैसे पहुंचे-

1) कालकाजी मंदिर-  कालका मंदिर दिल्ली के सबसे पुराने मंदिरों में से एक है। ये मंदिर देवी दुर्गा के काली अवतार को समर्पित है। लोगों की मानें तो ये मंदिर वही जगह है जहां देवी काली भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं। नवरात्रि के दौरान इस मंदिर में अलग ही धूम होती है। इस त्योंहार के दौरान यहां भक्तों की लंबी लाइन लगती है। 

कैसे पहुंचे कालकाजी मंदिर- कालकाजी मंदिर पहुंचने के लिए कालका मेट्रो स्टेशन सबसे पास है। ये मेट्रो स्टेशन मंदिर से वॉकिंग डिस्टेंस पर है। 

 


2) झंडेवालन मंदिर- दिल्ली का यह प्राचीन मंदिर झंडेवालन रोड पर है। यहां पूरे साल लोग दर्शन के लिए आते हैं। हालांकि, नवरात्रि के दौरान यहां भक्तों की भीड़ लगी रहती है। कहा जाता है कि मां आदि शक्ति को समर्पित इस मंदिर में  हर मनोकामना पूरी होती है। नवरात्रि के लिए इसे खूबसूरत तरीके से सजाया जाता है। 


कैसे पहुंचे झंडेवालन मंदिर-  दिल्ली के सभी हिस्सों से यहां बड़ी आसानी से पहुंचा जा सकता है। झंडेवालन मंदिर पहुंचने के लिए आपको झंडेवालन मेट्रो उतरना होगा। मेट्रो स्टेशन से 1 मिनट की वॉक के बाद ही ये मंदिर आपको नजर आ जाएगा। 

 

 

3) छतरपुर मंदिर- इस मंदिर में पूरे साल भक्तों की भीड़ लगी रहती है। खूबसूरती से बने इस मंदिर में भारत का दूसरा बड़ा परिसर है। यहां पर जागरण का आयोजन भी किया जाता है। ये मंदिर में मुख्य देवी कात्यायनी है। यहां देवी कात्यायनी का एक मुख्य मंदिर है जो नवरात्रि में खुलता है।   

कैसे पहुंचे छतरपुर मंदिर- छतरपुर मंदिर तक पहुंचना बहुत ही आसान है। मैट्रो से सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन छतरपुर (यलो लाइन) है। छतरपुर मेट्रो स्टेशन से मंदिर सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर ये मंदिर स्थित है। आप ऑटो करके या फिर 10 मिनट पैदल चलकर मंदिर तक पहुंच सकते हैं। 

 


4) गुफा मंदिर- यह मंदिर भी पुराने मंदिरों में से एक है,जो माता वैष्णों देवी को समर्पित है। मंदिर के अंदर एक बड़ी सी गुफा है जिसके अंदर पानी भी भरा रहता है। इस मंदिर में आपको वैष्णों देवी की झलक दिखेगी। वहीं छोटी गुफा में देवी कात्यायनी, चिंतपूर्णी और ज्वाला देवी की मूर्तियां हैं। नवरात्रि के दौरान इस मंदिर को खूबसूरती से सजाया जाता है। 

कैसे पहुंचे गुफा मंदिर- दिल्ली के सभी एरिया से आप इस मंदिर तक आसानी से पहुंच सकते हैं। ये मंदिर प्रीत विहार में है, और इसके सबसे करीब मेट्रो प्रीत विहार (ब्लू लाइन) है। आप मेट्रो से उतरकर रिक्शा या ऑटो कर सकते हैं। ये मंदिर मेट्रो से 5 मिनट के वॉकिंग डिस्टेंस पर है। यह भी पढ़ें: Devi Durga Famous Temples in Delhi: दिल्ली में फेमस हैं देवी दुर्गा के ये मंदिर, नवरात्रि में यहां होती है अलग धूम
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें