फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलकम बजट में पूरी हो जाएगी नाशिक ट्रिप, मुंबई में रहते हैं तो प्लान कर सकते हैं वीकेंड ट्रिप

कम बजट में पूरी हो जाएगी नाशिक ट्रिप, मुंबई में रहते हैं तो प्लान कर सकते हैं वीकेंड ट्रिप

नासिक को पवित्र तीर्थ स्थान माना जाता है। इस स्थान का नाम उस घटना से भी पड़ा है जब लक्ष्मण ने रावण की बहन शूर्पणखा की नाक काट दी थी। नासिक एक खूबसूरत और रोमांचक शहर है। इस जगह के साथ बहुत सारा इतिहास...

कम बजट में पूरी हो जाएगी नाशिक ट्रिप, मुंबई में रहते हैं तो प्लान कर सकते हैं वीकेंड ट्रिप
टीम लाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीMon, 04 Oct 2021 03:17 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

नासिक को पवित्र तीर्थ स्थान माना जाता है। इस स्थान का नाम उस घटना से भी पड़ा है जब लक्ष्मण ने रावण की बहन शूर्पणखा की नाक काट दी थी। नासिक एक खूबसूरत और रोमांचक शहर है। इस जगह के साथ बहुत सारा इतिहास जुड़ा हुआ है। इसलिए आपको अपने जीवन में एक बार इस जगह की घूमने जरूर आना चाहिए। नासिक में घूमने की हर जगह से आपको पॉजिटिव वाइब मिलेगी। यहां के मंदिर भी बहुत फेमस हैं, जहां दूर दूर से लोग दर्शन के लिए आते हैं। यहां कुछ जगहों पर आप खूबसूरत नजारों का भी लुफ्त उठा सकते हैं तो चलिए जानते हैं यहां घूमने की फेमस जगहों के बारे में। 

पांडवलेनी गुफाएं

ये गुफाएं सुंदर और इतिहास से से परिपूर्ण हैं। अगर आप इन गुफाओं को घूमना चाहते हैं तो सुबह का समय आपके लिए सबसे अच्छा रहेगा। दिन के समय ये बेहद गर्म हो जाती हैं। यहां जाने के लिए आपको टिकट खरीदनी होती है। 

वाइनरी

शहर में और उसके आसपास लगभग 50 वाइनरी हैं और उनमें से कई में रेस्तरां के साथ होटल भी हैं। जहां आप इनको चखने का लुफ्त उठा सकते हैं। 

ले फ्रॉमेज

ये यॉर्क वाइनरी से कुछ ही मिनटों की दूरी पर है। यह नासिक की पहली चीज कंपनी है। आप इस जगह पर अलग-अलग तरह के चीज खरीद सकते हैं जिनमें मोजरेला, फेटा, गौडा, चेडर, और बहुत कुछ शामिल हैं। इस जगह से कुछ चीज खरीदें और अपनी वाइन के साथ इसका आनंद लें। 

त्र्यंबकेश्वर मंदिर 

शहर से लगभग 40 मिनट दूर यह मंदिर तीर्थयात्रियों के बीच काफी फेमस है। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से यह एक है जहां वे प्रकाश के स्तंभ के रूप में प्रकट हुए थे। 

ब्रह्मगिरी हिल्स

त्र्यंबकेश्वर मंदिर के पास स्थित ब्रह्मगिरी पहाड़ी बेहद खूबसूरत है। यहां ऊंचाई पर एक-दो मंदिरों के दर्शन करने के साथ-साथ सुंदर दृश्य का आनंद ले सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें