फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलगूगल पर 2022 में दुनियाभर में सबसे ज्यादा सर्च की गई पनीर की ये डिश, आपने भी खोजी?

गूगल पर 2022 में दुनियाभर में सबसे ज्यादा सर्च की गई पनीर की ये डिश, आपने भी खोजी?

Most Searched Recipe Of 2022: गूगल में साल में सबसे ज्यादा सर्च की गई चीजों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें पनीर की एक रेसिपी ने बाजी मारी है। यह डिश पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी लोकप्रिय है।

गूगल पर 2022 में दुनियाभर में सबसे ज्यादा सर्च की गई पनीर की ये डिश, आपने भी खोजी?
Kajal Sharmaलाइव हिंदुस्तान,मुंबईThu, 08 Dec 2022 02:01 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

साल 2022 भी जाने को। आखिरी महीने में गूगल ने इस साल सबसे ज्यादा सर्च की गई चीजों की लिस्ट जारी की है। वैसे पनीर एक ऐसी डिश है जो वेजिटेरियन लोगों को सबसे ज्यादा पसंद होती है। पनीर को लोग कई तरह से खाते हैं। इसकी तमाम रेसिपीज आपको मिल जाएंगी। आमतौर पर घरों में मटर पनीर ज्यादा बनता है। फिर चिली पनीर, पनीर दो प्याजा, पनीर बटर मसाला जैसी डिशेज भी बनती हैं। इस साल रेसिपी सेक्शन में सबसे ज्यादा पनीर की एक खास डिश सर्च की गई। ‘Year in search 2022’ लिस्ट की मानें तो इस रेसिपी को पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च किया गया। क्या आप गेस कर सकते हैं इस डिश का नाम?

यहां जानें डिश का नाम

गूगल ने हाल ही में इयर इन सर्च 2022 की लिस्ट जारी की है। हर साल आखिरी महीने में यह लिस्ट जारी होती है। इसमें बताया जाता है कि पूरे साल दुनियाभर में लोगों ने गूगल पर क्या सर्च किया। इसमें फूड और रेसिपीज का सेक्शन भी होता है। इस साल पनीर की एक डिश सर्च की गई है। इसका नाम है पनीर पसंदा। मजेदार बात यह है कि लोगों ने सबसे ज्यादा इस रेसिपी को अप्रैल के महीने में सर्च किया है। यह ग्रेवी वाली डिश है। पनीर इसका मेन इनग्रेडिएंट है। यह डिश इंडिया के साथ पाकिस्तान और बांग्लादेश में भी पॉप्युलर है। ये भी पढ़ें: पनीर पंसदा बनाने का ये है बिल्कुल अलग तरीका, बेहद कम समय में होता है तैयार

सर्च की गईं ये भी डिशेज

पूरी दुनिया के टॉप 5 खानों में , पनीर पसंदा (Paneer pasanda), Bolo caseiro, Tuzlu kurabiye, Overnight oats, zimtschnecken नाम हैं। वहीं इंडियन वाली लिस्ट में मोदक, चिकन सूब और मलाई कोफ्ता के नाम लिस्ट में शामिल हैं।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें