फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलRecipe:बंगाल का खास डेजर्ट है मिष्टी दोई, जान लें क्या है बनाने का आसान तरीका

Recipe:बंगाल का खास डेजर्ट है मिष्टी दोई, जान लें क्या है बनाने का आसान तरीका

Bengali Dessert Mishti Doi Recipe: मिष्टी दोई बंगाल की फेमस मिठाई है, जिसे उपवास या किसी  त्यौहार जैसे खास उत्सव में बनाया जाता है। मि​ष्टी दोई, एक प्रकार का ​मीठा दही है, जिसे गाढ़े दूध में...

Recipe:बंगाल का खास डेजर्ट है मिष्टी दोई, जान लें क्या है बनाने का आसान तरीका
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 08 Sep 2020 01:12 PM
ऐप पर पढ़ें

Bengali Dessert Mishti Doi Recipe: मिष्टी दोई बंगाल की फेमस मिठाई है, जिसे उपवास या किसी  त्यौहार जैसे खास उत्सव में बनाया जाता है। मि​ष्टी दोई, एक प्रकार का ​मीठा दही है, जिसे गाढ़े दूध में चाशनी मिलाकर बनाया जाता है। बंगाल का यह खास डेजर्ट खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। तो देर किस बात की आइए जानते हैं घर पर ही कैसे बनाया जाता है मिष्टी दोई। 

मिष्टी दोई बनाने के लिए सामग्री-
-दूध - 750 मिलीलीटर 
-चीनी- 7½ टेबल स्पून 
-पानी - ¼ कप 
-ताजा दही - ½ कप 
-कटे हुए बादाम 
- गार्निशिंग के लिए एल्युमिनियम फॉइल

मिष्टी दोई बनाने का आसान तरीका-
मिष्टी दोई बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दूध गर्म करें। दूध को इतना उबालें, कि यह आधा रह जाए। अब एक दूसरे पैन में चीनी डालकर उसे धीमी आंच पर चलाते रहें। गैस को बार-बार बंद और चालू करते रहे, ऐसा तब तक दौहराए, जब तक कि ची​नी पिघलकर ब्राउन न हो जाए। अब गैस बंद कर, पानी मिलाकर उसे अलग रख लें। दूध आधा रह जाए तो इसमें तैयार चाशनी मिलाएं। दूध में चाशनी मिलाने के बाद गैस बंद कर दें। दूध को ठंडा होने के लिए रख दें।

अब ताजा दही मिलाकर अच्छे से मथे। ​इसके बाद इसे सर्व करने वाले बर्तन या मटको में डालें। इन मटको को एल्युमिनियम फॉइल से कवर करके 10-12 घंटे के लिए ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। उसेक बाद फॉइल हटाकर, इन्हें कटे हुए बादाम के साथ गार्निंश कर ठंडा- ठंडा मेहमानों को सर्व करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें