Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़mensuration cramps these things are effective for period on time

टाइम पूरा होने के बाद भी नहीं आ रहे पीरियड? तो फ्लो के लिए खाएं 7 चीजें 

कई बार ऐसा होता है कि पीरियड की डेट आने के बाद भी फ्लो नहीं हो पाता। ऐसे में लगातार दर्द होता रहता है। कभी-कभी यह पीरियड क्रम्प और भी ज्यादा दर्द देने लगते हैं। ऐसे में आपको कोई दवा लेने की जगह घरेलू...

Pratima Jaiswal लाइव हिन्दुस्तान टीम , नई दिल्ली Thu, 29 July 2021 12:25 PM
share Share
Follow Us on

कई बार ऐसा होता है कि पीरियड की डेट आने के बाद भी फ्लो नहीं हो पाता। ऐसे में लगातार दर्द होता रहता है। कभी-कभी यह पीरियड क्रम्प और भी ज्यादा दर्द देने लगते हैं। ऐसे में आपको कोई दवा लेने की जगह घरेलू उपचार और खान-पान का ध्यान देना चाहिए-


अजवायन
150 ml पानी में 6 ग्राम अजवायन को उबाल लें और दिन में 3 बार इसे पिएं। इसके अलावा 2 बार अजवायन की चाय पिएं।

 

जीरा
जीरा की तासीर गर्म है। इसका भी अजवायन जैसा प्रभाव होता है।

 

कच्चा पपीता
यह सबसे आसान और सुलभ घरेलू उपाय है जिसकी मदद से पीरियड्स जल्दी आते हैं। पपीता में ऐसा तत्व होता है जो यूटरस में कसाव पैदा करता है। कसाव के कारण पीरियड्स जल्दी आ जाते हैं। कच्चे पपीते का जूस बनाकर पिएं या अपने मासिक चक्र के बीच में रोज पपीता खाएं।

 

मेथी के दाने
मेथी के दानों को पानी में उबाल कर पीएं। इस उपाय को कई विशेषज्ञों ने भी रिकमेंड किया है।

 

अनार
आपकी नियमित डेट से 15 दिन पहले से दिन में 3 बार अनार का जूस पीना शुरू कर दें। इससे आपके पीरियड्स जल्दी आ जाएंगे।

 

तिल
तिल को अपनी नियमित डेट से 15 दिन पहले इस्तेमाल में लाएं। यह काफी गर्म होता है और इसलिए आपको नुकसान पहुंचा सकता है। तिल के दानों को दिन में 2-3 बार शहद के साथ लीजिए।

 

सिट्रस फ्रूट्स
नींबू, संतरा, किवी, आंवला जैसे फल जिनमें विटामिन-सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, उनका सेवन करें। इससे प्रोजेस्टेरॉन लेवेल में बढ़ोतरी होती है जो पीरियड इंड्यूस करने वाला हॉर्मोन होता है।
 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें