फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलMelania Trump Fashion Moments : डोनाल्ड ट्रंप से शादी से पहले फैशन मॉडल थीं मेलानिया, देखें अमेरिका की फर्स्ट लेडी का स्टाइलिश अवतार

Melania Trump Fashion Moments : डोनाल्ड ट्रंप से शादी से पहले फैशन मॉडल थीं मेलानिया, देखें अमेरिका की फर्स्ट लेडी का स्टाइलिश अवतार

मेलानिया ट्रंप अमेरिका की फर्स्ट लेडी होने के अलावा भी अपने स्टाइल स्टेटमेंट और प्रभावशाली फैशन सेंस के लिए भी चर्चा में रहती हैं।मेलानिया ट्रंप अपने लेटेस्ट स्टाइल को लेकर कई मैगजीन के कवर पेज पर भी...

Melania Trump Fashion Moments :  डोनाल्ड ट्रंप से शादी से पहले फैशन मॉडल थीं मेलानिया, देखें अमेरिका की फर्स्ट लेडी का स्टाइलिश अवतार
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्ली Mon, 24 Feb 2020 12:02 AM
ऐप पर पढ़ें

मेलानिया ट्रंप अमेरिका की फर्स्ट लेडी होने के अलावा भी अपने स्टाइल स्टेटमेंट और प्रभावशाली फैशन सेंस के लिए भी चर्चा में रहती हैं।मेलानिया ट्रंप अपने लेटेस्ट स्टाइल को लेकर कई मैगजीन के कवर पेज पर भी छा चुकी हैं।उनका फैशनेबल अंदाज दुनिया भर के फैशनिस्टा को खूब भाता रहा है।कोई स्पोर्ट्स इवेंट हो या वाइट हाउस में पार्टी मेलानिया बेहद खूबसूरत लगने के साथ स्टाइलिश भी दिखाई देती है- एक नजर डालते हैं उनके दिलकश अंदाज पर- 

फैशन मॉडल रह चुकी हैं मेलानिया 
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी बनने से पहले मेलानिया स्लोवीनियन मॉडल रह चुकी हैं। मिलान और पेरिस में एक फैशन मॉडल के रूप में काम किया, इसके बाद में 1996 में न्यूयॉर्क शहर में चली गईं। उनका मॉडलिंग करियर आइरीन मैरी मॉडल और ट्रम्प मॉडल मैनेजमेंट से जुड़ा था। 2001 में मेलानिया संयुक्त राज्य अमेरिका की स्थायी निवासी बन गईं। उन्होंने 2005 में डोनाल्ड ट्रम्प से शादी की और 2006 में अमेरिकी नागरिकता प्राप्त की। डोनाल्ड ट्रंप के साथ शादी करने के बाद मेलानिया ने मॉडलिंग को अलविदा कह दिया लेकिन उनका फैशनेबल अंदाज दुनिया को काफी पसंद है।मेलानिया ट्रंप यूनाइटेड स्टेट्स के इतिहास की सबसे ग्लैमरस फर्स्ट लेडी मानी जा रही हैं।

 

डिनर विद पीएम पर यूं बिखेरा जलवा 


मई 2017 में भी ऑस्ट्रेलियन पीएम के साथ डिनर के मौके पर मेलानिया ने वन-शोल्डर सिल्क क्रेप गाउन पहना था, जिसमें वह बेहद सुंदर लग रहीं थीं। उनके व्हाइट लुक को रेड फूलों वाला जैकेट कम्पलीट कर रहा था।

 

कार रेसिंग के बीच फैशन फीवर 

car

इस महीने 16 फरवरी को डायटोना 500 कार रेसिंग में मेलानिया ने ब्लैक एंड व्हाइट पोलका डोट ड्रेस में सिंपल लुक को भी बेहद स्टाइलिश तरीके से कैरी किया था। 


न्यू ईयर में दिखीं इतनी खूबसूरत 

d

दिसम्बर 2019 न्यू ईयर इवनिंग में मेलानिया बेहद खूबसूरत दिख रही थीं।इस मौके पर उन्होंने स्लीवलेस गाउन पहना हुआ था, जिसमें शिमरी टच पैटर्न इस ड्रेस को और भी खूबसूरत बना रहा था।


वाइट हाउस में डिनर पार्टी में डिसेंट लुक 

d

किसी भी मौके के हिसाब से अमेरिका की फर्स्ट लेडी को अपने स्टाइल को खूबसूरती के साथ कैरी करना आता है।20 सितम्बर 2019 को ऑस्ट्रेलियन पीएम के साथ वाइट हाउस में डिनर पार्टी में वो कुछ इस अंदाज में नजर आई थीं।


 

फ्लोरिडा रैली में कैप गाउन में बिखेरा जलवा 

e

18 जून 2019 में फ्लोरिडा में हुई एक रैली के दौरान मेलानिया कुछ इस अंदाज में नजर आईं थीं।उन्होंने येलो कलर का कैप गाउन पहना हुआ था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें