फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइलएक्ने और पिंपल पर असरदार है ये फेस पैक, मलाइका अरोड़ा को भी है इस नुस्खे पर भरोसा

एक्ने और पिंपल पर असरदार है ये फेस पैक, मलाइका अरोड़ा को भी है इस नुस्खे पर भरोसा

Malaika Arora Homemade Face Pack: मलाइका अरोड़ा ब्यूटीफुल लुक के लिए नेचुरल चीजों पर भरोसा करती हैं। चेहरे पर निकलने वाले एक्ने और पिंपल के लिए उन्होंने रसोई में रखी इस चीज का फेसपैक लगाने को बताया।

एक्ने और पिंपल पर असरदार है ये फेस पैक, मलाइका अरोड़ा को भी है इस नुस्खे पर भरोसा
Aparajitaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीFri, 03 Feb 2023 03:53 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मलाइका अरोड़ा 48 की उम्र में भी बेहद यंग और ब्यूटीफुल दिखती हैं। स्लिम फिगर और चेहरे को रिंकल्स फ्री बनाने के लिए वो पूरी तरह से योगा पर डिपेंड और उनकी ग्लोइंग स्किन का राज योगा है। जिसे वो हमेशा बताती हैं। मलाइका नेचुरल स्किन केयर पर भी भरोसा करती हैं। तभी तो उन्होंने फैंस के साथ अपने ब्यूटी सीक्रेट को शेयर किया था। जिसमे वो बिल्कुल नेचुरल चीजों से बने फेस पैक को लगाना बता रही थीं। लड़कियां अक्सर पिंपल और एक्ने से परेशान रहती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए हर तरह के नुस्खे आजमाती हैं। लेकिन चेहरे के ब्रेकआउट्स और उनके धब्बे पीछा नहीं छोड़ते तो इस बार मलाइका अरोड़ा के बताए इस देसी नुस्खे को आजमा सकती हैं। 

रसोई में मौजूद है इंग्रीडिएंट्स 
चेहरा ड्राई हो रहा और पिंपल-एक्ने निकल रहे हैं तो दालचीनी को पीसकर पाउडर बना लें। फिर इस पाउडर में एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर फेस पैक तैयार कर लें। इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। जब ये अच्छी तरह से सूख जाए तो ठंडे पानी के छींटे मारकर चेहरा साफ कर लें। इस फेस पैक को लगाने से चेहरे पर निकलने वाले दाने और मुंहासे खत्म होते हैं। 

मलाइका की चमकती स्किन का राज है एलोवेरा
मलाइका अरोड़ा अपनी ग्लोइंग स्किन का राज फैंस को बताने में जरा भी परहेज नहीं करती हैं। तभी तो इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने सीक्रेट फैंस के लिए शेयर कर देती हैं। स्किन को बेदाग और निखरा बनाने के लिए मलाइका एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाती हैं।

एलोवेरा जेल कैसे करें अप्लाई
अगर आप एलोवेरा जेल को स्किन केयर रूटीन में शामिल करना चाहती हैं तो नहाने से पहले एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाकर दस मिनट के लिए छोड़ दें। फिर पानी से चेहरा साफ कर लें। ये ऑयली स्किन के साथ ही चेहरे के दाग-धब्बों और आंख के काले घेरों को भी खत्म करता है। 

पढ़े Lifestyle tips in Hindi लाइफस्टाइल न्यूज के अलावा लेटेस्ट travel tips, fashion trends और Health Tips