फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलमकर संक्राति पर जरूर बनाएं तिल गुड़ बर्फी

मकर संक्राति पर जरूर बनाएं तिल गुड़ बर्फी

मकर संक्राति पर तिल के लड्डू, बर्फी पारंपरिक रूप से बनाए जाते रहे हैं। इसे बनान काफी आसान होता है। आइए जानते है कैसे बनाते है तिल गुड़ की बर्फी  सामाग्री तिल- 300 ग्राम गुड़- 250...

मकर संक्राति पर जरूर बनाएं तिल गुड़ बर्फी
लाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीThu, 11 Jan 2018 12:11 PM
ऐप पर पढ़ें

मकर संक्राति पर तिल के लड्डू, बर्फी पारंपरिक रूप से बनाए जाते रहे हैं। इसे बनान काफी आसान होता है। आइए जानते है कैसे बनाते है तिल गुड़ की बर्फी 

सामाग्री

तिल- 300 ग्राम
गुड़- 250 ग्राम
घी- 50 ग्राम
इलाइची- 7-8
बादाम-8-9

विधि

सबसे पहले आप तिल को पैन में डालकर हल्का रंग बदलने तक भूनकर निकाल लें। इसके बाद कढ़ाई में घी डालें घी गरम होने पर इसमें गुड के तुकड़े तोड़कर डाले। इसे पिघलने तक पका लीजिए और चाशनी बनने तक गैस पर रखें। अब तिल को मिक्सर में दरदरा पीस लें। अब चाशनी चैक कर लीजिए। गुड़ अच्छे से पिघल गया है। इसे 1 से 2 मिनिट और पकाए और गैस धीमी कर लीजिए।

इसके बाद पिसे हुए तिलों को गुड़ की चाशनी में डाल दीजिए। इन्हें धीमी गैस पर मिक्स करते हुए तब तक पकाइए जब तक कि ये अच्छे से आपस में मिल न जाएं। इस मिश्रण में दरदरी कुटी हुई इलाइची भी डाल दीजिए। सभी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स कर दीजिए। इस मिश्रण को जमने वाली कन्सिस्टेन्सी तक पका लीजिए।

इसके बाद बर्फी जमाने के लिए एक प्लेट को थोड़े से घी से चिकना कर लीजिए।  बर्फी के मिश्रण को प्लेट में जमने के लिए डाल दीजिए। इस मिश्रण को चम्मच से एक जैसा कर दीजिए। बर्फी के ऊपर कटे हुए बादाम डालकर इसकी गार्निशिंग कर दीजिए। चम्मच से बादाम को हल्का सा दबा दीजिए ताकि ये बर्फी पर सही से चिपक जाएं। अब, बर्फी को 15 से 20 मिनिट के लिए ठंडा होने दीजिए।

आप अपनी पसंदानुसार आकार में टुकड़ों को काट सकते हैं. बर्फी को पूरी तरह ठंडा होने दीजिए और इसके बाद, इनके टुकड़े अलग कर दीजिए। तिल गुड़ की स्वादिष्ट बर्फी तैयार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें