फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइललॉकडाउन ने भारतीय महिलाओं के पोषण पर डाला नकारात्मक असर,अध्ययन में हुआ खुलासा

लॉकडाउन ने भारतीय महिलाओं के पोषण पर डाला नकारात्मक असर,अध्ययन में हुआ खुलासा

भारत में 2020 में कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन ने देश में महिलाओं की पोषण स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डाला। अमेरिका में शोधकर्ताओं के एक समूह के अध्ययन में यह जानकारी...

लॉकडाउन ने भारतीय महिलाओं के पोषण पर डाला नकारात्मक असर,अध्ययन में हुआ खुलासा
एजेंसी,वाशिंगटनThu, 29 Jul 2021 04:52 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भारत में 2020 में कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन ने देश में महिलाओं की पोषण स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डाला। अमेरिका में शोधकर्ताओं के एक समूह के अध्ययन में यह जानकारी सामने आई है।

कृषि एवं पोषण के लिए टाटा-कोर्नेल इंस्टीट्यूट द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े चार जिलों -उत्तर प्रदेश के महाराजगंज, बिहार के मुंगेर, ओडिशा के कंधमाल और कालाहांडी में किए गए अध्ययन में पाया गया कि मई 2019 की तुलना में मई 2020 में घरेलू खाद्य सामग्रियों पर खर्च और महिलाओं की आहार विविधता में गिरावट आई, खासकर मांस, अंडा, सब्जी और फल जैसे गैर मुख्य खाद्यों के संदर्भ में।

अध्ययन में कहा गया कि विशेष सार्वजनिक प्रणाली वितरण (पीडीएस) के 80 प्रतिशत, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के 50 प्रतिशत और आंगनवाड़ियों से राशन सर्वेक्षित घरों में 30 प्रतिशत तक पहुंचने के बावजूद ऐसा हुआ। 

अध्ययन में कहा गया कि परिणाम आर्थिक आघातों के प्रति महिलाओं की अनुपातहीन संवेदनशीलता, प्रधान अनाज केंद्रित सुरक्षा कार्यक्रम के प्रभाव और और विविध पौष्टिक खाद्य पदार्थों की पहुंच एवं उपलब्धता पर सीमित बाजार के बढ़ते साक्ष्य मुहैया कराते हैं।

यह अध्ययन पोषण से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करने के लिए पीडीएस विविधीकण की दिशा में नीतिगत सुधारों और आपूर्ति संबंधित बाधाओं को दूर करने के लिए बाजार में सुधार और स्वस्थ खाद्य पहुंच के लिए प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण के विस्तार पर जोर डालता है।

 

यह भी पढ़ें : मां बनना चाहती हैं, तो फर्टिलिटी मसाज बढ़ा सकती है आपकी प्रजनन क्षमता

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें