पोरबंदर में शेरनी ने दिया तीन शावकों को जन्म
गुजरात में पोरबंदर जिले की रानावाव रेंज में शेरनी ने तीन शावकों को जन्म दिया है। मुख्य वन संरक्षक डी टी वसावडा ने गुरुवार को बताया कि सतवीरडा जीन पूल में एक शेरनी ने कल तीन शावकों जन्म दिया है। वह...
एजेंसी , पोरबंदरThu, 26 Nov 2020 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें
गुजरात में पोरबंदर जिले की रानावाव रेंज में शेरनी ने तीन शावकों को जन्म दिया है। मुख्य वन संरक्षक डी टी वसावडा ने गुरुवार को बताया कि सतवीरडा जीन पूल में एक शेरनी ने कल तीन शावकों जन्म दिया है। वह शावकों को दूध नहीं पिला रही थी। इसलिए उन्हें जूनागढ़ के शक्करबाग चिड़ियाघर भेजा गया है। जहां उनका लालनपालन हो रहा है। तीनों शावक स्वस्थ एवं तंदरुस्त हैं।