अनुष्का रंजन के संगीत में क्रिस्टल डिसूजा लहंगे पर पहने थीं स्नीक्रर्स, क्या आपको दिखे?
अनुष्का रंजन की वेडिंग सेरिमनीज की तस्वीरें औऱ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। उनकी दोस्त क्रिस्टल डिसूज आसमानी लहंगी में बेहद प्यारी दिख रही थीं। वहीं उनके पर्स ने सबका ध्यान खींचा।क्रिस्टल लहंगे...

अनुष्का रंजन की वेडिंग सेरिमनीज की तस्वीरें औऱ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं। उनकी दोस्त क्रिस्टल डिसूज आसमानी लहंगी में बेहद प्यारी दिख रही थीं। वहीं उनके पर्स ने सबका ध्यान खींचा।क्रिस्टल लहंगे में मेटल का पर्स लटकाएं थीं। हालांकि एक और इंट्रेस्टिंग चीज जो कोई नोटिस नहीं कर पाया कि वह लहंगे के नीचे स्नीकर्स पहनकर पहुंची थीं। उनका ये फैशन एक्सपेरिमेंट चर्चा में हैं।
क्रिस्टल की तरह आप भी कर सकती हैं ट्राई
शादी-ब्याह के मौके पर लड़कियों को तैयार होना तो खूब अच्छा लगता है लेकिन फैशन के चक्कर में कई बार कम्फर्ट की ऐसी-तैसी हो जाती है। खासकर अगर आपने लहंगा पहना है तो इसे संभालना थोड़ा मुश्किल होता है। ऊपर से अगर हाई-हील्स पहन लें तो पार्टी में डांस और भागदौड़ करने के बाद पैरों में काफी दर्द होता है। अनुष्का रंजन की शादी में क्रिस्टल डिसूजा ने स्मार्टली खुद को इस प्रॉब्लम से बचा लिया।
पपराजी को लहंगा हटाकर दिखाया
क्रिस्टल डिसूजा अनुष्का रंजन की शादी की हर रस्म में शामिल हुईं। संगीत में जब उनको डांस परफॉर्मेंस भी करना था तो वह लहंगे के साथ स्नीकर्स पहनकर पहुंचीं। इंट्रेस्टिंग बात है कि लहंगी की लेंथ में किसी को यह पता भी नहीं चला कि उन्होंने क्या फुटवियर पहने हैं। पपराजी के सामने उन्होंने खुद लहंगा उठाकर दिखाया।
एम्ब्रॉयडर्ड स्नीकर्स कर सकती हैं ट्राई
अगर आपको भी हील्स पहनने में दिक्कत आती है। खासकर अगर डांस वगैरह का फंक्शन हो तो आप भी लहंगे के साथ स्नीकर्स का एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। इसके लिए चाहें तो आप नॉर्मल स्नीकर्स पहन लें या एम्ब्रॉयडर्ड स्नीकर्स भी खरीद सकती हैं।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


