त्वचा पर उम्र का असर दिखेगा कम, अपनाएं ये टिप्स
पतली धारियां या रेखाएं और झुर्रियां आमतौर पर त्वचा की उम्र बढ़ने के पहले दिखने वाले संकेत होते हैं। इन कारकों को समझने से हमें उम्र बढ़ने के साथ त्वचा की देखभाल करने में मदद मिलती है। आपकी त्वचा पर...
उम्र का असर
पतली धारियां या रेखाएं और झुर्रियां आमतौर पर त्वचा की उम्र बढ़ने के पहले दिखने वाले संकेत होते हैं। इन कारकों को समझने से हमें उम्र बढ़ने के साथ त्वचा की देखभाल करने में मदद मिलती है। आपकी त्वचा पर उम्र का असर कम से कम दिखे, इसके लिए आप क्या करें और क्या नहीं, जानिए यहां
उम्र का असर
उम्र बढ़ने की स्वाभाविक प्रक्रिया को हम नहीं बदल सकते। समय के साथ हम सभी को अपने चेहरे पर बारीक रेखाएं दिखती हैं। हमारा चेहरा अपने यौवन को धीरे-धीरे गंवाता है, जो स्वाभाविक प्रक्रिया है। हम देखते हैं कि हमारी त्वचा पतली और सूखी हो रही है। जब ये परिवर्तन होते हैं, तो हमारे जीन बड़े पैमाने पर इसे नियंत्रित करतेहैं। इस प्रकार की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को चिकित्सकीय भाषा में इन्ट्रिन्सिक यानी आंतरिक र्एंजग कहा जाता है।
असर को कैसे कर सकते हैं नियंत्रित
हमारी त्वचा पर असर डालने वाली अन्य प्रकार की र्एंजग को हम प्रभावित कर सकते हैं। हमारा पर्यावरण और जीवनशैली हमारी त्वचा को समय से पहले ज्यादा उम्र का बना सकते हैं। इस तरह की र्एंजग को चिकित्सकीय भाषा में एक्स्ट्रिन्सिक यानी बाहरी र्एंजग कहा जाता है। कुछ निवारक कदम उठाकर हम अपनी त्वचा के इस प्रकार उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं।
सूरज की किरणों से त्वचा की सुरक्षा
समय से पहले नहीं दिखेगा उम्र का असर
हर दिन सूरज की किरणों से अपनी त्वचा को बचाएं। चाहे समुद्र के तट पर दिन बिता रहे हों या फिर रोजमर्रा की भागदौड़ में लगे हों, सूरज की किरणों से त्वचा की सुरक्षा जरूरी है। आप छाया में रह कर, कपड़ों से ढक कर और ब्रॉड-स्पेक्ट्रम, एसपीएफ 30 (या इससे अधिक) वाले तथा वाटर रेसिस्टेंट सनस्क्रीन लगा कर अपनी त्वचा की सुरक्षा कर सकते हैं। आपको अपनी पूरी त्वचा, जो कपड़े से ढकी नहीं होती है, पर हर रोज सनस्क्रीन लगाना चाहिए।
व्यायाम है जरूरी
व्यायाम है जरूरी
सप्ताह के अधिकांश दिनों में व्यायाम करें। कुछ अध्ययनों से यह भी पता चला है कि हल्के-फुल्के व्यायाम रक्त संचार में सुधार लाते हैं और प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) को मजबूत बनाते हैं। इससे त्वचा ज्यादा जवां और खिली-खिली नजर आ सकती है।
धूम्रपान को कहें ना
धूम्रपान को कहें ना
अगर आप धूम्रपान करते हैं तो उसे बंद कर दें। धूम्रपान त्वचा की र्एंजग को काफी तेजी से बढ़ाता है। इससे त्वचा पर झुर्रियां पड़ जाती हैं और वह मलिन एवं बुझी-बुझी नजर आती है। अल्कोहल का सेवन कम मात्रा में करें। अल्कोहल त्वचा को रुखा बनाती है। यह त्वचा को डिहाइड्रेट करती है। इससे हम ज्यादा उम्र के दिख सकते हैं।
फल और सब्जियां खाएं
फल और सब्जियां खाएं
स्वस्थ और संतुलित आहार लें। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि ताजा फल और सब्जियां खाने से समय से पहले त्वचा के लिए नुकसानदेह कारकों की रोकथाम में मदद मिल सकती है। शोध अध्ययनों के निष्कर्ष यह भी बताते हैं कि ज्यादा चीनी या अन्य रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार का सेवन करने से उम्र बढ़ने की गति काफी तेज हो सकती है।
मॉइस्चराइजर लगाएं
मॉइस्चराइजर लगाएं
हर दिन फेशियल/मॉइस्चराइजर लगाएं। मॉइस्चराइजर हमारी त्वचा में नमी को बनाए रखता है और त्वचा ज्यादा जवां नजर आती है। बार-बार एक ही तरह के फेशियल के इस्तेमाल से बचें। जब आप फेशियल एक्सप्रेशन देते हैं, तो आपकी अंदरुनी मांसपेशियों पर्र ंखचाव होता है। अगर आप बार-बार कई साल तक उसी मांसपेशी पर दबाव डालते हैं तो ये रेखाएं स्थायी रूप से उभर जाती हैं। सनग्लास (धूप का चश्मा) पहहने से अधखुली आंखों से देखने के कारण चेहरे पर पड़ने वाली धारियां कम करने में मदद मिल सकती है।