फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलFamous Street Food : भारत के अलग-अलग शहरों में खूब फेमस हैं ये स्ट्रीट फूड, देखते ही लपलपा जाएगी आपकी जीभ

Famous Street Food : भारत के अलग-अलग शहरों में खूब फेमस हैं ये स्ट्रीट फूड, देखते ही लपलपा जाएगी आपकी जीभ

भारत के अलग-अलग शहरों में कई तरह की खाने की चीजें फेमस हैं। यहां हम कुछ ऐसे फेमस स्ट्रीट फूड के बारे में बता रहे हैं जिन्हें देखते ही जीभ लपलपाती है, और भी जब इन शहरों में जाएं तो इसका स्वाद जरूर चखें

Famous Street Food : भारत के अलग-अलग शहरों में खूब फेमस हैं ये स्ट्रीट फूड, देखते ही लपलपा जाएगी आपकी जीभ
टीम लाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 11 May 2022 06:19 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भारत में अलग-अलग शहरों में अलग पहनावा, कलचर, और खानपान देखने को मिलता है। हम यहां बता रहे हैं भारत के कुछ ऐसे स्ट्रीट फूड्स के बारे में जो भारत के अलग शहरों में खूब फेमस। अगर आप इन जगहों पर घूमने के लिए जा रहे हैं तो इन स्ट्रीट फूड का स्वाद एक बार जरूर चखें।  

 

भारत के अलग - स्ट्रीट फूड (Famous Street Foods Of India)


1) वड़ा पाव

महाराष्ट्र के लोगों द्वारा पसंद किया जाने वाला ये सबसे फेमस स्ट्रीट फूड में से एक है। सड़क किनारे मिलने वाला ये स्ट्रीट फूड पूरे भारत में खूब पसंद किया जाता है। बेहतर स्वाद के लिए इसमें चटनी और तली हुई हरी मिर्च जैसे मसाले डाले जाते हैं। आप जब भी महाराष्ट्र जाएं तो वड़ा पाव का स्वाद जरूर चखें। 

 

2) काठी रोल 

कोलकाता के सबसे फेमस स्ट्रीट फूड में से एक है काठी रोल। शहर में तरह-तरह के रोल मिलते हैं। अगर आप नॉन वेज खाते हैं तो कोलकाता में इस रोल का स्वाद जरूर चखें। 

3) पोहा

यूं तो मध्यप्रदेश में पोहा काफी लोकप्रिय है, लेकिन इंदौर में लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। इंदौर के इस स्ट्रीट फूड का लुत्फ जरूर उठाएं। पोहा हल्का और टेस्टी स्ट्रीट फूड है, जिसका आनंद नाश्ते के रूप में लिया जा सकता है।

 
4) छोले भटूरे

दिल्ली में वैसे तो खाने के लिए काफी सारी चीजें हैं, लेकिन बात जब स्ट्रीट फूड की आती है, तो दिल्ली के छोले भटूरों का नाम ही याद आता है। छोले भटूरे एक फेमस पंजाबी खाने में से एक है, लेकिन भारत के अधिकांश लोगों द्वारा पसंद किया जाता है।

 

5) लिट्टी चोका

बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों का सबसे फेमस खाना है। लिट्टी दिखने में राजस्थान की बाटी जैसी लगती है लेकिन स्वाद में अलग होती है। इसे सत्तू के आटे के साथ बनाया जाता है। पटना के इस लाजवाब स्ट्रीट फूड का स्वाद चखना न भूलें।

 

6) इडली सांबर

साउथ इंडियन डिश में से एक है, जो खाने में हल्की और टेस्टी होती है। इसे आमतौर पर नाश्ते में नारियल की चटनी के साथ परोसा जाता है। चेन्नई में, आप इडली-सांभर बेचने वाले कई स्टालों को देख सकते हैं।

 

7) कचौरी 

 

जयपुर की कचौरी हर जगह पर फेमस हैं। कचौरी खाने के शौकीनों को ये खूब पसंद आएगी, ये कई प्रकार की होती हैं। मावा कचौरी, पयाज कचौरी और दाल कचौरी कुछ फेमस कचौरी में से एक हैं। आप जब जयपुर जाएं तो कचौरी का स्वाद चखें और कुछ घर के लिए भी पैक करा कर लाएं।


8) अक्की रोटी 

हेल्दी और स्पाइसी इंडियन ब्रेड राइस फ्लोर से बनाई जाने वाली ये रोटी बैंगलोकर में खूब फेमस है। अक्की रोटी खाने में बहुत ही टेस्टी होती है, इसे नारियल की चटनी के साथ परोसा जाता है। 

9) टिक्की छोले

 लखनऊ की चाट का स्वाद आपको चखना चाहिए। यहां पर छोले टिक्की का स्वाद जरूर चखें। उत्तर प्रदेश के सबसे स्वादिष्ट डिश में से एक है।

10) दाबेली

दाबेली सबसे फेमस स्ट्रीट फूड में से एक है जो गुजरात के कच्छ से उत्पन्न हुई और मुंबई, पुणे के अलावा भारत के अन्य शहरों में फेमस हुई।

 

Summer Drinks: गर्मियों के मौसम में खूब पी जाती हैं ये 10 ड्रिंक्स, क्या आपने चखा है इनका स्वाद?

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें