फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलहिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जाना है घूमने? जानें ये नई गाइडलाइन 

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जाना है घूमने? जानें ये नई गाइडलाइन 

कोरोना की दूसरी लहर के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित पर्यटन क्षेत्र रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हिमाचल और उत्तराखंड ने पर्यटकों के लिए अप्रैल में अपने बॉर्डर बंद कर दिए थे। दोनों ही...

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जाना है घूमने? जानें ये नई गाइडलाइन 
टीम लाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीSat, 12 Jun 2021 12:44 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना की दूसरी लहर के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित पर्यटन क्षेत्र रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हिमाचल और उत्तराखंड ने पर्यटकों के लिए अप्रैल में अपने बॉर्डर बंद कर दिए थे। दोनों ही राज्यों में सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया था। लेकिन अब कोरोना के घटते मामलों और पूरे देश में तेजी से चल रहे वैक्सीनेशन अभियान के बीच राज्यों को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में गर्मियों की छुट्टी मनाने के लिए एक बार फिर हिमाचल और उत्तराखंड ने पर्यटकों के लिए बाहें खोल दी हैं। पर्यटकों के लिए एक नई गाइडलाइन जारी की है जिसका पालन करना अनिवार्य है।

हिमाचल प्रदेश की नई गाइडलाइन 

  • हिमाचल आने वाले पर्यटकों को अब RT-PCR कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य नहीं होगा। 
  • राज्य में धारा-144 हटा दी गई है। 
  • हिमाचल में सभी दुकाने शनिवार और रविवार बंद रहेगी, बाकी दिन सुबह 9 बजे से 5 बजे तक खोलने की इजाजत दे दी गई है। 
  • शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। 
  • हिमाचल प्रदेश के पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग की तरफ से जारी सर्कुलर के मुताबिक होटलों के स्विमिंग पूल, ऑडिटोरियम और असेंबली हॉल बंद रहेंगे।
  • गृह मंत्रालय एवं पर्यटन विभाग द्वारा जारी सुरक्षा एवं स्वच्छता के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा।  

 
उत्तराखंड की नई गाइडलाइन 

  • यहां 15 जून तक लॉकडाउन रहेगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक केवल कुछ छोटी दुकाने और बाजार ही खुल सकेंगे। 
  • राज्य सरकार लने अभी तक होटल, रेस्टोरेंट और रिजॉर्ट खोलने की इजाजत नहीं दी है। 
  • दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटकों को  RT-PCR कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा। हालांकि गढ़वाल से कुमाऊं और कुमाऊं से गढ़वाल आने जाने वाले लोग बिना कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट के आ-जा सकते हैं। 
  • राज्य के बाहर से आने वाले लोगों को स्मार्ट सिटी के वेब पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। 
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें