फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलसर्दी में बनाएं टेस्टी वेजीटेबल सूप, गर्माहट मिलने के साथ बढ़ेगी इम्यूनिटी

सर्दी में बनाएं टेस्टी वेजीटेबल सूप, गर्माहट मिलने के साथ बढ़ेगी इम्यूनिटी

सर्दी के मौसम में गर्मागरम सूप से बेहतर कुछ भी नहीं। ठंड के मौसम में गरम सूप आपको आराम देता है और हेल्थ के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा अगर आप डायट कॉन्शस हैं तो डिनर में वेजीटेबल...

सर्दी में बनाएं टेस्टी वेजीटेबल सूप, गर्माहट मिलने के साथ बढ़ेगी इम्यूनिटी
टीम, लाइव हिंदुस्तान,मुंबईTue, 18 Jan 2022 07:45 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

सर्दी के मौसम में गर्मागरम सूप से बेहतर कुछ भी नहीं। ठंड के मौसम में गरम सूप आपको आराम देता है और हेल्थ के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा अगर आप डायट कॉन्शस हैं तो डिनर में वेजीटेबल सूप पीकर बिना ज्यादा कैलोरी गेन करे पूरा न्यूट्रीशन ले सकते हैं। सर्दियों में ढेर सारी सब्जियां होती हैं तो इस सूप के लिए आपको कुछ अलग से नहीं लेना है। आपके पास जो वेजीटेबल्स हों उनका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस सूप में हर्ब्स और गरम मसाले काफी फायदा करते हैं साथ ही सब्जियां आपको न्यूट्रीशन देती हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई इस सूप को एंजॉय कर सकता है।


वेजीटेबल सूप बनाने के लिए अदरक, लहसुन, हरा प्याज काटकर रख लें। अब गाजर और जो भी सब्जियां डालना चाहें उन्हें बारीक काट लें। अगर आपके पास कॉर्न है तो ले लें साथ में मटर भी डाल लें। पत्ता गोभी, फूल गोभी और भी हरी सब्जियां बारीक काटें। 


सबसे पहले पैन में रिफाइंड या तेल डालकर गरम करें। इसके बाद इसमें दालचीनी और तेज पत्ता डालकर इसका फ्लेवर आने दें और कुछ देर में निकाल लें। अब इसमें अदरक, लहसुन और हरा प्याज डालकर 2 मिनट तक पकाएं। 


अब इसमें बाकी सब्जियां भी डाल लें। गैस तेज करके सभी सब्जियों को 3-4 मिनट तक पकाएं। अब इसमें पानी मिला लें। गैस धीमी करके बर्तन का ढक्कन लगाकर सब्जियां पकने दें। दूसरी ओर एक कप या कटोरी में थोड़ा सा कॉर्न स्टार्च घोलें। सब्जियों को खोलकर देखें। इसमें कॉर्न स्टार्च का घोल मिला दें। अब इसमें सफेद नमक, थोड़ी सी चीनी, काली मिर्च का पाउडर, थोड़ा सा चिली सॉस मिला लें। चाहें तो बहुत थोड़ा सा विनेगर भी ऐड कर सकते हैं। सूप गाढ़ा हो जाए तो इसे बंद कर दें। सूप को गर्मागरम सर्व करें। अगर चिली फ्लेक्स पसंद हों तो डाल सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें