फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलक्या आपको पता है डम्पलिंग, डिमसम और मोमोज में फर्क, यहां जानें

क्या आपको पता है डम्पलिंग, डिमसम और मोमोज में फर्क, यहां जानें

Dim Sum, Momo and Dumpling Difference: खाने-पीने के शौकीन हैं तो आप अब तक इन तीनों नामों से वाकिफ हो चुके होंगे। अगर अब तक आपने फर्क न समझ पाया हो तो यहां जान सकते हैं तीनों में क्या अंतर है।

क्या आपको पता है डम्पलिंग, डिमसम और मोमोज में फर्क, यहां जानें
Kajal Sharmaलाइव हिंदुस्तान,मुंबईMon, 26 Sep 2022 04:53 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

रेस्ट्रॉन्ट्स में आपने कई बार मेन्यू में डिमसम या डम्पिंग लिखा देखा होगा। ज्यादातर लोग डिमसम, मोमोज और डम्पलिंग को एक ही समझ लेते हैं। ये तीनों देखने में भले एक से लगें लेकिन इनमें फर्क होता है। इनकी फिलिंग और सर्व करने का तरीका भी अलग होता है। अगर आपको भी कन्फ्यूजन है तो यहां आपको मदद मिल सकती है। 

मोमोज

सबसे पहले बात करते हैं मोमोज की। मोमो भारत का बहुत पॉप्युलर स्ट्रीट फूड है। कई लोग समझते हैं कि मोमोज चाइनीज डिश है। हालांकि ये चीन नहीं बल्कि तिब्बत और नेपाल की डिश है। मोमोज में आपको हमेशा फिलिंग मिलेगी ये खाली नहीं होते। इनका साइज भी छोटा होता है। मोमोज स्टीम करके ही बनते हैं। 

डम्पलिंग्स 

रेस्ट्रॉन्ट्स में आपको अक्सर मेन्यू में डम्पलिंग की वरायटी मिल जाएगी। नॉनवेज से लेकर वेजिटेरियन तक कई तरह के होते हैं। इन्हें स्टीम करके बनाया जाता है, उबाला जा सकता है और फ्राई भी किया जाता है। मोमोज की तरह जरूरी नहीं कि डम्पलिंग्स के अंदर फिलिंग हो। ये भी पढ़ें: आप घर पर भी बना सकते हैं बाजार जैसे टेस्टी वेज मोमोज, बड़ी आसान है ये Recipe

डिम सम

डिम सम भी फिलिंग वाले होते हैं लेकिन ये देखने में थोड़े पारदर्शी होते हैं। इसके लिए जरूरी नहीं कि गेहूं का आटा या मैदा ही इस्तेमाल हो। डिम सम चावल या आलू के स्टार्च वगैरह के भी बनते हैं। जबकि मोमोज आटे या मैदा के। डिम सम चाइनीज डिश है। 

सर्व करने के तरीके में फर्क

मोमोज को ज्यादातर डिप्स, मोयोनीज, तीखी लाल चटनी के साथ सर्व किया जाता है जबकि डिम सम चाय या किसी ड्रिंक के साथ सर्व किए जाते हैं।

यह भी पढ़े - क्या टमाटर और बैंगन के बीज बन सकते हैं पथरी का कारण? चलिये पता करते हैं

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें