फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइलKitchen Tips: रसोई में रखा ये बर्तन बन सकता है बीमारियों का घर, ऐसे करें साफ

Kitchen Tips: रसोई में रखा ये बर्तन बन सकता है बीमारियों का घर, ऐसे करें साफ

Washing Tips: रसोई घर में अक्सर लोग नॉन स्टिक बर्तन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसकी ठीक से सफाई ना होने की वजह से इसमे बना खाना जहरीला हो सकता है। जानें इन बर्तनों को साफ करने का तरीका।

Kitchen Tips: रसोई में रखा ये बर्तन बन सकता है बीमारियों का घर, ऐसे करें साफ
Aparajitaलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 01 Feb 2023 05:13 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

रसोई के लिए अक्सर लोग नॉन स्टिक बर्तन खरीदकर लाते हैं। इन बर्तनों में खाना बनाना आसान होता है। कम तेल में बनने के साथ ही खाना जल्दी पकता है। नॉन स्टिक पैन की पर्त टेफ्लॉन की बनी होती है। जिसे साफ करने का तरीका आम एल्यूमिनियम और स्टील के बर्तनों से काफी अलग होता है। नॉन स्टिक पैन को अगर तेजी से रगड़कर साफ कर दिया जाए तो इसकी परत छूट जाती है। जिससे बचने के लिए लोग इसे ठीक से साफ नहीं करते। लगातार खाना पकाने और ठीक से साफ ना होने की वजह से ना केवल ये चिपचिपा हो जाता है बल्कि इन बर्तनों में बना खाना लोगों को बीमार भी कर देता है। 

क्या है तरीका नॉन स्टिक पैन को धोने का
अगर आप महंगे नॉन स्टिक बर्तन को बिना खराब किए अच्छे साफ करना चाहते हैं तो इन तरीकों को आजमा सकते हैं। 

लिक्विड सोप से करें सफाई
नॉन स्टिक बर्तन को साफ करने के लिए बर्तन में पानी गर्म करें और उसमे कुछ बूंद लिक्विड सोप की डालकर रख दें। करीब आधे घंटे बाद बर्तन से पानी हटाकर इसे स्पंज से साफ कर पानी से धो लें। ये तरीका आपके नॉन स्टिक बर्तनों को साफ और चमकदार बनाकर रखेगा।

जमे टुकड़े को साफ करने का तरीका
अगर आपके नॉन स्टिक बर्तनों में खाने का जला टुकड़ा चिपका है तो उसे साफ करने के लिए बेकिंग सोडा को बर्तन पर डालें। फिर स्पंज की मदद से रगड़ें। पानी से साफ करें। 

ध्यान रखें इन बातों का
नॉन स्टिक बर्तन को साफ करने के लिए मेटल या लोहे के चीज से रगड़े नहीं। इससे बर्तन की लेयर उतर जाती है और नॉन स्टिक पैन खराब हो जाता है। ऊपर लिखे तरीकों से नॉन स्टिक बर्तनों को साफ कर सकते हैं। 

पढ़े Lifestyle tips in Hindi लाइफस्टाइल न्यूज के अलावा लेटेस्ट travel tips, fashion trends और Health Tips