फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलHacks:चाय का स्वाद बढ़ाने से लेकर जैम बनाने तक सेब के छिलकों का यूं करें इस्तेमाल

Hacks:चाय का स्वाद बढ़ाने से लेकर जैम बनाने तक सेब के छिलकों का यूं करें इस्तेमाल

Tips To Use Leftover Apple Peel: अक्सर सेब खाने से पहले लोग उसके छिलके निकालकर फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ करते हैं तो अगली बार ऐसा करने से पहले एक बार जरूर सोच लें। डॉक्टरों की मानें की तो...

Hacks:चाय का स्वाद बढ़ाने से लेकर जैम बनाने तक सेब के छिलकों का यूं करें इस्तेमाल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 25 Jan 2022 03:00 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Tips To Use Leftover Apple Peel: अक्सर सेब खाने से पहले लोग उसके छिलके निकालकर फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कुछ करते हैं तो अगली बार ऐसा करने से पहले एक बार जरूर सोच लें। डॉक्टरों की मानें की तो अच्छी सेहत के लिए रोजाना एक सेब खाना चाहिए। लेकिन ऐसा करते समय ज्यादातर लोग उसके छिलकों को बाहर फेंक देते हैं। बहुत कम ही लोग इस बात को जानते हैं कि सेब के बचे हुए छिलकों को आप अपने किचन में अलग-अलग तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे।

apple peel

सेब के छिलकों का यूं करें इस्तेमाल-
सेब और दालचीनी की बनाएं चाय -

सेब के छिलकों से बनी चाय का स्वाद और खुशबू बहुत अच्छी होती है। इसके लिए आप सबसे पहले एक सॉस पैन में, थोड़ा पानी डालकर उसमें एक छोटा दालचीनी का टुकड़ा डालकर छोड़ दें। इसके बाद पैन में सेब के छिलके डालकर पकाएं। कुछ मिनट पानी को पकाने के बाद इसे छान लें। चाय में स्वादानुसार शहद मिलाकर इसका मजा लें। 

apple tea

सेब के छिलके से बना जैम-
सेब के छिलके से जैम बनाना बहुत ही आसान है। एक पैन में सेब के छिलके और पानी डालकर नरम होने तक उबालें। स्वादानुसार चीनी डालकर उबाल लें। इसमें लगभग 1/2 कप नींबू का रस निचोड़कर अच्छी तरह मिलाएं। एक एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें और फ्रिज में रखें। आप इस जेली को नाश्ते में ब्रेड टोस्ट के साथ खा सकते हैं।

बर्तनों से दाग साफ करें-
एल्युमिनियम के बर्तनों से दाग साफ करने के लिए आप सेब के छिलकों का इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप बर्तनों के साथ सेब के छिलकों में पानी डालकर उबाल लें। इसके बाद आंच कम करके लगभग 30 मिनट तक और उबालें। सेब के छिलके में मौजूद एसिड एल्युमीनियम के बर्तनों से दाग हटाने में मदद करता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें