फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलKitchen Hacks: सॉफ्ट फूली हुई रोटी बनाना नहीं रहा है मुश्किल काम, बस अपनाने होंगे ये आसन तरीके

Kitchen Hacks: सॉफ्ट फूली हुई रोटी बनाना नहीं रहा है मुश्किल काम, बस अपनाने होंगे ये आसन तरीके

Secret Of Making Soft Chapatis: शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी कई महिलाओं की यह शिकायत रहती है कि उनकी रोटी नरम और फूली हुई नहीं बनती है। तो वहीं कुछ महिलाओं के लिए आटे को स्टोर करने का सही तरीका...

Kitchen Hacks: सॉफ्ट फूली हुई रोटी बनाना नहीं रहा है मुश्किल काम, बस अपनाने होंगे ये आसन तरीके
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 21 Sep 2021 01:13 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Secret Of Making Soft Chapatis: शादी के कई साल बीत जाने के बाद भी कई महिलाओं की यह शिकायत रहती है कि उनकी रोटी नरम और फूली हुई नहीं बनती है। तो वहीं कुछ महिलाओं के लिए आटे को स्टोर करने का सही तरीका आज भी एक पहेली बना हुआ है। अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या तो टेंशन छोड़ अपनाएं ये आसान तरीके। जिनकी मदद से आपके लिए रोटियां बनाना काफी आसान हो जाएगा।

रोटियों में फाइबर की भरपूर मात्रा मौजूद होती है। रोटी में कैलोरी कम होने की वजह से यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। रोटी में सोडियम, प्रोटीन, फाइबर, कार्ब्स, पोटैशियम आदि जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलते हैं। जो दाल और सब्जी के साथ मिलकर पूरा आहार बन सकते हैं।

सॉफ्ट रोटी बनाने के लिए अपनाएं ये किचन हैक्स-
आटा गूंथने के लिए करें गुनगुने पानी का इस्तेमाल-

रोटी बनाने के लिए जब भी आटा गूंथें तो पानी को थोड़ा गुनगुना कर लें। इस टिप की मदद से रोटियां सॉफ्ट बनना शुरू हो जाएंगी। आप चाहें तो आटे में थोड़ा सा मोयन यानी आधा चम्मच तेल भी डाल सकती हैं।

आटा गूंथने के तुरंत बाद ना बनाएं रोटी -
रोटी के लिए आटा गूंथ लिया है तो कम से कम 10 मिनट के लिए उसे ढक कर रख दें। आटे को थोड़ा खमीर देने से भी रोटियां बहुत अच्छी बनती हैं।

सूखा आटा रोटी पर से झाड़ लें-
अगर आप उन लोगों में से हैं जो रोटी बनाते समय बहुत ज्यादा सूखा आटा लगाकर रोटी बनाते हैं तो उसे गर्म तवे पर डालने से पहले थोड़ा झाड़ लें। ऐसा नहीं करने पर रोटी के ऊपर लगा सूखा आटा जल जाता है। इससे रोटी काली सी दिखती है। इसके अलावा ध्यान रखें कि रोटियां सेंकते समय गैस की आंच तेज कर दें क्योंकि मीडियम आंच पर रोटियां सॉफ्ट नहीं बनती हैं।

आटा स्टोर करते समय रखें इस बात का ध्यान-
आटा स्टोर करते समय सबसे पहले तो कोशिश करें कि आपका आटा बहुत ज्यादा देर तक रखा न रहे। 24 घंटे पुराने आटे का इस्तेमाल बिलकुल भी न करें। इसके अलावा आटा स्टोर करते समय ध्यान रखें कि तेल या घी उसमें लगा दें। घी या तेल  लगाने के बाद आटे को एल्युमिनियम फॉयल में लपेट कर किसी एयर टाइट कंटेनर में ही फ्रिज में रखें। ऐसा करने से आटा ज्यादा लंबे समय तक फ्रेश रह सकेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें