Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़khichadi khane ke fayde in hindi eat khichdi once a week to keep weight control know this indian dish benefits

वजन कंट्रोल रखने के लिए सप्ताह में एक बार जरूर खाएं खिचड़ी, जानें किन फायदों से भरपूर है यह भारतीय  व्यंजन 

खिचड़ी खाना आपको पसंद है या फिर नहीं, लेकिन अगर आप फिटनेस पाना चाहते हैं, तो आपको सप्ताह में एक दिन खिचड़ी जरूर खानी चाहिए। खासतौर पर अगर आपका पेट बाहर आ रहा है या फिर कमर के आसपास चर्बी जम रही है।...

Pratima Jaiswal लाइव हिन्दुस्तान टीम , नई दिल्ली Thu, 24 Dec 2020 02:23 PM
share Share

खिचड़ी खाना आपको पसंद है या फिर नहीं, लेकिन अगर आप फिटनेस पाना चाहते हैं, तो आपको सप्ताह में एक दिन खिचड़ी जरूर खानी चाहिए। खासतौर पर अगर आपका पेट बाहर आ रहा है या फिर कमर के आसपास चर्बी जम रही है। खिचड़ी न सिर्फ आपको वेट लॉस करने में मदद करेगी बल्कि इसे खाने के कई और भी फायदे हैं। आइए, जानते हैं हेल्दी डाइट खिचड़ी के फायदे- 

पेट की समस्याओं से मिलती है राहत 
जिन लोगों को अक्सर पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, उन्हें अलग-अलग दाल और फलियों के साथ मिलकार खिचड़ी बनानी चाहिए और दिन में कम से कम एक बार जरूर खानी चाहिए। कब्ज की शिकायत होने पर भी खिचड़ी खाने से लाभ होता है।

 

लूज मोशन के बाद की कमजोरी को करती है दूर 
अगर किसी को लूज मोशन की समस्या है, तो ऐसे में छिलकेवाली मूंग दाल की खिचड़ी खानी चाहिए। यह खिचड़ी सूखी नहीं बल्कि कुछ अधिक लिक्विड वाली बनानी चाहिए। इससे लूज मोशन और पेट दर्द में तुरंत राहत मिलती है। साथ ही इससे शरीर में कमजोरी भी नहीं आती।

 

बॉडी को डिटॉक्स करती है खिचड़ी 
कफ, फीवर, वीकनेस होने पर खिचड़ी खाने से शरीर को जरूरी पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है और बॉडी जल्दी हील कर पाती है। खिचड़ी बॉडी को डिटॉक्स करने का काम भी करती है।

 

khichadi

 

शुगर कंट्रोल करती है खिचड़ी 
डायबिटीज के मरीजों और डाइट कंट्रोल में जुड़े लोगों को हर दिन एक टाइम खिचड़ी का सेवन करना चाहिए। इससे शुगर कंट्रोल रखने और वजन को कम करने में मदद मिलती है।

वेट कंट्रोल और डाइजेशन के लिए बेहतर 
जो लोग डेस्क जॉब करते हैं, उन्हें कई-कई घंटों तक एक ही जगह बैठकर काम करना पड़ता है। उनके लिए खिचड़ी बहुत अधिक लाभकारी हो सकती है। वे डिनर में खिचड़ी खा सकते हैं। हर दिन अलग दाल और बीन्स के साथ खिचड़ी खाई जा सकती है। 

 

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें