फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलनवरात्रि में बनाएं स्वाद व सेहत के लिए केसरिया श्रीखंड

नवरात्रि में बनाएं स्वाद व सेहत के लिए केसरिया श्रीखंड

नवरात्र में कुछ मीठा बनाना है तो केसरिया श्रीखंड सबसे आसान है। इसे आप घर में ही बना...

Meenakshiनई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान Fri, 12 Apr 2019 01:03 PM

केसरिया श्रीखंड

केसरिया श्रीखंड1 / 2

नवरात्र में कुछ मीठा बनाना है तो केसरिया श्रीखंड सबसे आसान है। इसे आप घर में ही बना सकती है। आइए जानते है कैसे बनाते है केसरिया श्रीखंड:

सामग्री:

ताजा दही : 500 ग्राम
शक्कर : 50 ग्राम
केसर: थोड़ी सी
इलाइची पाउडर: 3-4
पिस्ता: 5-6 बारीक कटे
बादाम- 5-6 बारीक कटे

अगली स्लाइड में जानें इसे बनाने की विधि

केसरिया श्रीखंड

केसरिया श्रीखंड 2 / 2

विधि:

दही को मलमल के कपड़े में बांधकर 2-3 घंटे के लिए लटका दीजिए। इससे दही का पूरा पानी निकल जाएगा। केसर को एक चम्मच दूध में भिगो कर रख दें। अब दही को एक बर्तन में निकाले। इसमें चीनी और इलाइची पाउडर डालकर अच्छे से मिला दें। दही के मिश्रण में केसर दूध जालकर मिलाए। इसमें बादाम और पिस्ता भी मिला दीजिए। इसे ठंडा कर के खाएं।