फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइल परफ्यूम खरीदते समय रखें इन 5 बातों का ख्याल

परफ्यूम खरीदते समय रखें इन 5 बातों का ख्याल

खुशबू जो लोगों को अपना बना लेती है और हर किसी को अच्छी लगती है। अच्छी खुशबू के लिए तरह- तरह के परफ्यूम का प्रयोग किया जाता है। इसके लिए जरूरी है कि ऐसा परफ्यूम खरीदा जाए जो अपना प्रभाव लोगों पर गहराई...

 परफ्यूम खरीदते समय रखें इन 5 बातों का ख्याल
हिन्दुस्तान लाइव,नई दिल्लीWed, 19 Jun 2019 03:08 PM
ऐप पर पढ़ें

खुशबू जो लोगों को अपना बना लेती है और हर किसी को अच्छी लगती है। अच्छी खुशबू के लिए तरह- तरह के परफ्यूम का प्रयोग किया जाता है। इसके लिए जरूरी है कि ऐसा परफ्यूम खरीदा जाए जो अपना प्रभाव लोगों पर गहराई के साथ छोड़ जाए। परफ्यूम जब समझदारी से खरीदा जाए तभी उसका लाभ भी मिलता है। अकसर लोग परफ्यूम शौप पर जाते हैं परफ्यूम की खुशबू सूंघते हैं और खरीद लेते हैं। हर परफ्यूम की एक अलग खुशबू होती है। हर परफ्यूम के लगाने का अलग तरीका और अलग मौसम होता है। सर्दियों और गरमियों में अलग- अलग तरह का परफ्यूम लगाया जाता है। परफ्यूम की खरीदारी में सब से खास बात यह है कि यह मौके के हिसाब से खरीदा जाना चाहिए। इस के साथ ही आप ने जो पहना है और किस समय आप पार्टी में जा रहे हैं, यह भी देखना चाहिए। इसलिए परफ्यूम खरीदते समय रखें इन बातों का ख्याल....
 

1. जब भी बाजार में परफ्यूम खरीदें वो अच्छी क्वालिटी का होना चाहिए। 

2. परफ्यूम ट्राई करते समय यदि जलन होती है तो उसे न खरीदें।

3. फ्रेगरेंस बॉटल्स पर जो लिखा जाता है वो फ्रेगरेंस के बॉडी पर बने रहने का समय दर्शाता है। जैसे

परफ्यूम- 6-8 घंटे 

ऑ डे परफ्यूम- 5 घंटे 

ऑ डे टॉयलेट 2-3 घंटे

ऑ डे कलोन- 2 घंटे 

बॉडी मिस्ट- एक घंटे से कम

4. सस्ते परफ्यूम लंबे समय तक नहीं टिकते हैं। इनमें केवल टॉप नोट्स होते हैं, बेस और मिडिल नोट्स गायब रहते हैं। ये आसानी से मिलने वाले एसेंशियल ऑइल और सिंथेटिक फ्रेगरेंस से बनते हैं। महंगे परफ्यूम्स भी कई बार ब्रांड और पैकेजिंग की वजह से महंगे होते हैं। इसलिए खरीदने से पहले रिसर्च जरूरी है।

5. यदि आपका परफ्यूम पहले से डार्क हो गया है तो वह उच्च गुणवत्ता का परफ्यूम है जिसमें नेचुरल इंग्रीडिएंट्स हैं। परफ्यूम में नेचुरल इंग्रीडिएंट्स हैं तो उसका रंग बदलता है तो उसे न खरीदें।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें