फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलनॉनवेज के शौकीन लोग भी बड़े चाव से खाते हैं सोया कबाब, नोट कर लें ये Recipe

नॉनवेज के शौकीन लोग भी बड़े चाव से खाते हैं सोया कबाब, नोट कर लें ये Recipe

Soya Kebabs Recipe: अक्सर माना जाता है कि कबाब सिर्फ नॉनवेज पसंद करने वाले लोगों को ही पसंद होते हैं। लेकिन आज आपको बताते हैं एक ऐसे कबाब के बारे में जो न सिर्फ वेजिटेरियन बल्कि नॉन वेजिटेरियन...

नॉनवेज के शौकीन लोग भी बड़े चाव से खाते हैं सोया कबाब, नोट कर लें ये Recipe
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 11 Jul 2020 09:36 AM
ऐप पर पढ़ें

Soya Kebabs Recipe: अक्सर माना जाता है कि कबाब सिर्फ नॉनवेज पसंद करने वाले लोगों को ही पसंद होते हैं। लेकिन आज आपको बताते हैं एक ऐसे कबाब के बारे में जो न सिर्फ वेजिटेरियन बल्कि नॉन वेजिटेरियन लोगों की भी पहली पसंद होते हैं। जी हां और इस कबाब का नाम है सोया कबाब। ये कबाब खाने में जितना टेस्टी है उतना ही बनाने में आसान। जब कभी आपके घर पर मेहमान आने वाले हों तो आप इन्हें फटाफट बनाकर स्टार्टर के तौर पर सर्व कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं कैसे बनाए जाते हैं परफेक्ट सोया कबाब। 

सोया कबाब बनाने के लिए सामग्री-
-2 कप सोया ग्रैन्युअल्स
-2 टेबल स्पून सिरका
-ब्रेड स्लाइस क्रम्बल की हुई
-नमक स्वादानुसार 
-2 टी स्पून लहसुन का पेस्ट
-1/2 टी स्पून कालीमिर्च पाउडर
-1/4 कप प्याज
-1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
-तलने के लिए तेल
-गार्निशिंग के लिए प्याज और नींबू के टुकड़े

सोया कबाब बनाने की वि​धि-
सोया कबाब बनाने के लिए तेल और गार्निश के लिए जरूरी चीजों को छोड़कर बाकी सारी चीजें मिलाकर इस मिश्रण से गोलाकार टिक्की बनाकर आधे घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। अब एक पैन में तेल डालकर सोया टिक्की को ​मीडियम आंच पर दोनों तरफ से फ्राई करें। सर्व करने से पहले इन सोया कबाब को प्याज के लच्छों और नींबू के टुकड़ों से गार्निश करके, हरी चटनी के साथ सर्व करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें