करवाचौथ : बाजारों में रौनक, कलाइयों पर भी दिखेगा पिया का नाम
बाजार में करवाचौथ की खरीदारी शुरु हो गई है। महिलाओं ने अपनी पसंद की साड़ी, शृंगार के सामान के ऑर्डर देने शुरू कर दिए हैं। वहीं पार्लर में मेहंदी और मेकअप की बुकिंग भी चल रही है। इसके अलावा में...
बाजार में करवाचौथ की खरीदारी शुरु हो गई है। महिलाओं ने अपनी पसंद की साड़ी, शृंगार के सामान के ऑर्डर देने शुरू कर दिए हैं। वहीं पार्लर में मेहंदी और मेकअप की बुकिंग भी चल रही है। इसके अलावा में बाजारों में भी महिलाओं ने खरीददारी में बहुत तेजी दिखा दी है। साड़ियों व लहंगों की दुकानों पर खूब भीड़ है।
करवाचौथ को लेकर महिलाओं ने पॉर्लर और मेहंदी के लिए अभी से बुकिंग करनी शुरू कर दी है। इसके अलावा करवे और छलनी भी खूबसूरत अंदाज में बाजार में आ गए हैं। इसमें अपने-अपने कपल्स की फोटो और नाम के साथ बनाए जा रहे हैं।
कलाइयों पर भी दिखेगा पिया का नाम
बाजार में चूड़ियां भी इस तरह से तैयार की जा रही हैं, जिसमें सुहागिन अपने पिया का नाम लिखवा रही हैं। साथ ही फोटो भी लगवा रही हैं। स्पेशल ऑर्डर पर यह चूड़ियां बुक बनवाई जा रही हैं।
छलनी और करवे पर भी फोटो, नाम
यही नहीं छलनी और करवे पर भी चूड़ियों के फोटो और नाम लिखवाए जा रहे हैं। इसमें महिलाओं ने खूब डिमांड की हुई। दुकानों पर स्पेशल ऑडर पर यह सभी चीजें बनवाई जा रही हैं। वहीं नाम लिखवाने वालों की संख्या तो बहुत ज्यादा है।
साड़ियों की दुकान पर भी खूब भीड़
साड़ियों की दुकानों पर भी खूब भीड़ लगी हुई है। लाल, हरा और पिंक रंग को खूब पसंद किया जा रहा है। सुबह से देर रात तक साड़ियों की दुकानों पर खूब भीड़ लगी हुई है। महिलाएं लहंगों की दुकानों पर खरीदारी कर रही हैं।