फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलKarwacahuth 2022 Mehndi designs: करवाचौथ पर बेहद कम समय में लग जाएंगे मेहंदी के ये डिजाइन

Karwacahuth 2022 Mehndi designs: करवाचौथ पर बेहद कम समय में लग जाएंगे मेहंदी के ये डिजाइन

Karwacahuth 2022 Mehndi designs: अब जब कल ही करवाचौथ है और आपको हाथों में मेहंदी लगवाने के साथ घर के बाकी बचे काम भी निपटाने हैं तो फॉलो करें महेंदी के ये लेटेस्ट डिजाइन जो बेहद कम समय में लग जाते हैं

Karwacahuth 2022 Mehndi designs: करवाचौथ पर बेहद कम समय में लग जाएंगे मेहंदी के ये डिजाइन
Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 12 Oct 2022 10:10 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

Karwacahuth 2022 Mehndi designs: दिवाली की साफ-सफाई करने के चक्कर में बहुत सी ऐसी महिलाएं होंगी, जो करवाचौथ के लिए अभी तक अपने हाथों पर मेहंदी नहीं लगवा पाई होंगी। इस साल करवाचौथ का व्रत 13 अक्टूबर को रखा जा रहा है। सुहागन महिलाएं इस दिन पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत सोलह श्रृंगार में करके मां करवा की पूजा करती हैं। जिसके बाद रात्रि में चांद दर्शन के बाद ही महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। सोलह श्रृंगार में मेहंदी को महत्वपूर्ण माना गया है। इसके बिना आपका श्रृंगार पूरा नहीं हो सकता। लेकिन अब जब कल ही करवाचौथ है और आपको हाथों में मेहंदी लगवाने के साथ घर के बाकी बचे काम भी निपटाने हैं तो फॉलो करें महेंदी के ये लेटेस्ट डिजाइन जो बेहद कम समय में लग जाते हैं।

Karwacahuth 2022 Mehndi designs: महिलाओं के बीच हाथ में छन्नी लिए चांद को देखती महिला के इस पोट्रेट डिजाइन को खूब पसंद किया जा रहा है। आप भी पति को खुश करने के लिए पति-पत्नी वाले इस मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों पर बनवा सकती हैं। 

Karwacahuth 2022 Mehndi designs: इस करवा चौथ अगर आप भी अपने हाथों में मेहंदी को लेकर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो ये अरेबिक मेहंदी डिजाइन आपकी समस्या दूर कर सकते हैं। 

Karwacahuth 2022 Mehndi designs: आजकल ये डिजाइन महिलाएं काफी पसंद कर रही हैं, जिसमें हाथों के बीच के हिस्से में मंडला और अरबी पैटर्न के साथ एक बड़ा सजावटी सर्कल बनाया जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें