Sevai Upma: चाय के साथ बनाएं टेस्टी सेवई उपमा, खाकर आ जाएगा मजा
शाम की चाय के साथ अगर आप कुछ टेस्टी और हेल्दी खाने के बारे में सोच रहे हैं तो आप वर्मिसेली उपमा बना सकते हैं। यहां हम आपको इसकी आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं। जानिए इसे बनाने का तरीका

इस खबर को सुनें
शाम के स्नैक्स में और सुबह के नाश्ते में कुछ टेस्टी और हेल्दी मिल जाए को दिन बन जाता है। लेकिन हर दिन क्या बनाया जाए ये सोचना काफी मुश्किल भरा हो सकता है। हम यहां वर्मिसेली उपमा यानी सेवई उपमा बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। इसे आप सुबह के नाश्ते में या फिर शाम की चाय के साथ बना सकते हैं। यहां जानिए इसे बनाने का तरीका।
सेवई उपमा बनाने के लिए आपको चाहिए
रोस्टेड सेवई
एक छोटी गाजर
एक छोटे साइज का आलू
आधा छोटा कप मटर
1 मीडियम साइज प्याज
एक छोटा टमाटर
2 से 3 हरीमिर्च
फ्रेश हरा धनिया
राई
नींबू का रस
नमक स्वादअनुसार
मिर्च पाउडर
हल्दी पाउडर
पानी
घी
कैसे बनाएं
इसे बनाने के लिए सबसे पहले सब्जियों को धोने के बाद बारीक काट लें। अब इन सब्जियों को एक तरफ रखें और एक बड़े कटोरे में पानी गर्म करें। फिर एक कढ़ाई में घी गरम करें (चाहें तो रिफायंड ऑयल में भी इसे बना सकते हैं, घी में बनाने से टेस्ट अच्छा आता है।) घी गर्म होने के बाद इसमें राई डालें और प्याज व हरी मिर्च को एक साथ डाल दें। अच्छे से 2-3 मिनट भूनने के बाद इसमें टमाटर डाल दें। अब अच्छे से पकने दें। 4 से 5 मिनट के बाद इसमें गाजर, आलू और मटर के साथ थोड़ा पानी डालें और फिर कुछ देर के लिए ढ़क दें। 6 से 7 मिनट के बाद इसमें मसाले डालें और फिर अच्छे से चलाएं।
अब इसमें सेवई को डालें और फिर थोड़ा सा पानी मिलाकर इसे फिर ढक दें और अब सेवई के साथ सभी सब्जियों को अच्छे से पकने दें। कुछ देर बाद चेक करें। अगर सब पक गया हो तो ढक्कन हटाएं और इसका पानी सुखा लें। फिर इसमें नींबू का रस डालें और हरा धनिया से गार्निश करने के बाद इसे सर्व करें। आप इसे बनाने के लिए अपनी पसंद की कई सबज्जियों को इसमें शामिल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Stuffed Parwal Recipe: भरवां मसालेदार परवल बनाने के लिए ट्राई करें ये रेसिपी, बच्चे भी कहेंगे और दो