Women's Day 2023: होली के साथ इस साल मनाया जाएगा महिला दिवस, जानिए इस दिन का महत्व और इतिहास

Avantika Jain लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

International Women's Day 2023: महिला दिवस हर साल 8 मार्च को सेलिब्रेट किया जाता है। ऐसे में जानते हैं महिला दिवस का इतिहास, महत्व और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 की थीम क्या है।

Women's Day 2023: होली के साथ इस साल मनाया जाएगा महिला दिवस, जानिए इस दिन का महत्व और इतिहास

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों का सम्मान करने का उत्सव मनाया जाता है। यह दिन लैंगिक समानता, महिलाओं के समान अधिकार, महिलाओं के खिलाफ हिंसा और दुर्व्यवहार और प्रजनन अधिकारों जैसे जरूरी विषयों पर केंद्रित है। यह दिन सभी प्रकार की महिलाओं के सम्मान के लिए मनाया जाता है। आइए जानते हैं महिला दिवस का इतिहास, महत्व और अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2023 की थीम क्या है। 

 

यह भी पढ़ें: Women's Day पर अपनी लेडी लव को दें ये गिफ्ट, देखते ही हो जाएंगी खुश

क्या है महिला दिवस का इतिहास? 

महिला दिवस की शुरुआत एक आंदोलन से शुरू हुई थी। दरअसल, साल 1908 में अमेरिका में मजदूर आंदोलन हुआ था। इस आंदोलन में खूब महिलाएं शामिल हुईं, जो न्यूयॉर्क की सड़कों पर अपने अधिकारों की मांग करते हुए उतरीं। आंदोलन के दौरान  कामकाजी महिलाओं की मांग थी कि उनकी नौकरी के घंटे कम किए जाएं और वेतन बढ़ाया जाए। इसी के साथ इसमें महिलाओं को मतदान का अधिकार देने की मांग की गई थी। फिर सरकार के कानों में कामकाजी महिलाओं के आंदोलन की आवाज पहुंची, तो एक साल बाद 1909 में अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने महिला दिवस मनाने का एलान किया। 28 फरवरी, 1909 को पहली बार यह दिन न्यूयॉर्क शहर में मनाया गया था।


कैसे हुई 8 मार्च को ये दिन सेलिब्रेट करने की शुरुआत?

अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी महिला सम्मेलन अगस्त 1910 में स्थापित किया गया था। वहीं जर्मनी ने पहली बार 8 मार्च 1914 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। 1975 में, संयुक्त राष्ट्र ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को चिह्नित करना शुरू किया। जिसके बाद 1977 में, यह निर्णय लिया गया कि हर साल 8 मार्च को ये दिन मनाया जाएगा।


क्या है इस दिन का महत्व 

दुनिया भर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष रूप से महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाता है और लैंगिक असमानता के बारे में जागरूकता बढ़ाता है। इस दिन, सभी को हमारे समाज में महिलाओं की उपलब्धियों को पहचानने के तरीकों पर विचार करना चाहिए। लड़कियों की शिक्षा और समाज के सभी पहलुओं में लैंगिक पूर्वाग्रह का उन्मूलन जरूरी है।


क्या है महिला दिवस की थीम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2023 की थीम पहले ही चुनी जा चुकी है। इस साल की थीम 'डिजिटऑल: लैंगिक समानता के लिए प्रौद्योगिकी और नवाचार' है। सभी अभियान, कार्यक्रम इसी थीम के साथ आयोजित किए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: Women's Day पर गर्ल गैंग के साथ ट्रिप करें प्लान, बेफिक्र होकर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये प्लेस

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।