फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2019: महिलाओं को पसंद नहीं आती पुरुषों की ये 5 आदतें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2019: महिलाओं को पसंद नहीं आती पुरुषों की ये 5 आदतें

महिला और पुरुष दोनों ही किसी परिवार के शुरुआती बिंदु होते हैं। जो बच्चों को साथ रहने और अच्छी आदतों का पाठ पढ़ाते हैं। जिससे एक आदर्श परिवार स्थापित हो पाए। लेकिन उससे पहले जरूरी है कि महिला और पुरुष...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2019: महिलाओं को पसंद नहीं आती पुरुषों की ये 5 आदतें
लाइव हिन्दुस्तान ,नई दिल्लीFri, 08 Mar 2019 09:24 AM
ऐप पर पढ़ें

महिला और पुरुष दोनों ही किसी परिवार के शुरुआती बिंदु होते हैं। जो बच्चों को साथ रहने और अच्छी आदतों का पाठ पढ़ाते हैं। जिससे एक आदर्श परिवार स्थापित हो पाए। लेकिन उससे पहले जरूरी है कि महिला और पुरुष दोनों के बीच में एक समन्वय स्थापित हो। इसके लिए उन्हें एक-दूसरे की पसंद का ख्याल रखना चाहिए। इसलिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आप इन आदतों को छोड़कर अपनी पत्नी, मां या बहन को खुश कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि महिलाओं को पुरुषों की कौन-सी आदतें पसंद नहीं आती हैं।

1. गृहस्थी की पूरी जिम्मेदारी डाल देनाः
अधिकतर पुरुष घर-गृहस्थी की सारी जिम्मेदारी महिलाओं का कर्तव्य समझते हैं। महिलाओं को पुरुषों की ये आदत बिल्कुल पसंद नहीं होती। महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी घर का ध्यान रखना चाहिए। जैसे- बच्चों पर ध्यान रखना, घर की जरूरतों का ध्यान रखना आदि जिम्मेदारियों में उनका साथ देकर उन्हें खुश किया जा सकता है।

Mahila Diwas 2019: घर से लेकर ऑफिस तक हर महिला को दें ये शुभकामनाएं

2. देरी से घर लौटनाः
पूरे दिन घर के कामों में व्यस्त रहने के बाद पत्नियों की चाहत होती है कि अपने पति के साथ समय बिताएं। ताकि उनसे अपने मन की बात हो पाए या परेशानियों को साझा कर सकें। लेकिन पुरुषों के देरी से घर लौटने पर उनकी ये ख्वाइश पूरी नहीं हो पाती। इसलिए इस आदत को बदलकर भी उन्हें खुश किया जा सकता है।

3. गीला तौलिया बिस्तर या सोफे पर छोड़नाः
अक्सर पुरुष नहाने के बाद गीला तौलिया बिस्तर पर ही छोड़ देते हैं, जिसे महिलाएं उठाकर सही जगह पर रखती है। इसके साथ ही गीला तौलिया छोड़ने से बिस्तर या सोफे में बदबू हो सकती है या खराब भी हो सकता है। पुरुषों की ये आदत भी महिलाओं को पसंद नहीं होती।

4. बाजार में जल्दबाजी करनाः
जब भी कोई महिला अपने साथी के साथ सामान खरीदने बाजार जाती है, तो उन्हें ये आदत सबसे ज्यादा गुस्सा दिलाती है। क्योंकि महिलाओं को सामान खरीदने से पहले अच्छी तरह देख-परख और संतुष्टी करनी होती है। साथ ही वह जरूरी सामान लेना भी भूल जाती हैं। इसलिए अगली बार बाजार जाने पर जल्दबाजी करने की जगह उन्हें पूरा समय दें।

5. गंदे कपड़े और मोजे कहीं भी छोड़ देना
महिलाएं साफ-सफाई के मामले में काफी संजीदा होती है और चाहती हैं कि उनका पुरुष साथी भी सफाई का ख्याल रखें। लेकिन पुरुष अपने गंदे कपड़े और मोजे कमरे में कहीं भी छोड़ देते हैं, जिससे बदबू भी हो जाती है। इसलिए जल्दी ही अपनी ये आदत बदल लें।

Happy Women's Day 2019: इन दिल छू लेने वाले मैसेज के जरिए महिला दिवस की दें बधाई

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें