International Tea Day : इस तरीके से बनाएंगे चाय तो बढ़ जाएगा स्वाद, जानें इस कला का विज्ञान

लाइव हिन्दुस्तान टीम , नई दिल्ली
share

चाय के शौकीन हमेशा ही चाय पीना पसंद करते हैं लेकिन सर्दियों में चाय किसी अमृत से कम नहीं है। आज चाय का उत्सव है यानी International Tea Day। आज हम आपको चाय बनाने की ऐसी ट्रिक बता रहे हैं, जो स्वाद के...

International Tea Day : इस तरीके से बनाएंगे चाय तो बढ़ जाएगा स्वाद, जानें इस कला का विज्ञान

चाय के शौकीन हमेशा ही चाय पीना पसंद करते हैं लेकिन सर्दियों में चाय किसी अमृत से कम नहीं है। आज चाय का उत्सव है यानी International Tea Day। आज हम आपको चाय बनाने की ऐसी ट्रिक बता रहे हैं, जो स्वाद के साथ सेहत के लिए भी परफेक्ट होगी। ब्रिटिश स्टैंडर्ड इंस्टिट्यूशन (BSI ) ने चाय बनाने का ऐसा तरीका ढूंढ निकाला है, जिसे अपनाकर आपकी चाय का जायका बढ़ जाएगा। 

जानें क्या है विधि 
फार्म्यूले के अनुसार, दूध उबालने और चाय बनाने का बर्तन अलग-अलग होना चाहिए।
सबसे पहले एक अलग बर्तन में दूध को अच्छी तरह उबलने दें। जब दूध उबल रहा हो तो उसे बड़े चम्मच से लगातार चलाते रहें। दूसरी तरफ चीनी मिट्टी के एक बर्तन में 100 मिलीग्राम पानी में 2 ग्राम चायपत्ती मिलाकर इसे 85 डिग्री सेल्सियस पर गर्म करें। चाय बनाने में समय का बड़ा महत्व होता है।
बीएसआई की मानें, तो 6 मिनट से ज्यादा देर तक चायपत्ती को नहीं उबालना चाहिए। इतने समय में ही चाय से परफेक्ट मात्रा में इसका रस निकल जाता है। सर्व करते समय चाय का तापमान 60 डिग्री से कम नहीं होना चाहिए।          
 

Pratima Jaiswal

लेखक के बारे में

Pratima Jaiswal
लाइफस्टाइल न्यूज़ , सेहत , रेसिपी , फैशन , ब्यूटी और फिटनेस से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़International Tea Day : इस तरीके से बनाएंगे चाय तो बढ़ जाएगा स्वाद