मस्तिष्क में इंसुलिन से जुड़े बदलाव बन सकते हैं मोटापे का कारण,अध्ययन में दावा
पारिवारिक पृष्ठभूमि के कारण होने वाले मोटापे का संबंध मस्तिष्क में इंसुलिन से जुड़े बदलाव से भी है। इसी कारण संबंधित व्यक्ति ज्यादा भूख महसूस करता है और दिनभर कुछ न कुछ खाता रहता है। ‘इंटरनेशनल...

पारिवारिक पृष्ठभूमि के कारण होने वाले मोटापे का संबंध मस्तिष्क में इंसुलिन से जुड़े बदलाव से भी है। इसी कारण संबंधित व्यक्ति ज्यादा भूख महसूस करता है और दिनभर कुछ न कुछ खाता रहता है। ‘इंटरनेशनल जरनल ऑफ ओबेसिटी’ में प्रकाशित एक अध्ययन में यह दावा किया गया है।
अक्सर माना जाता है कि जिन बच्चों के माता-पिता मोटे होते हैं, उनमें मोटापा बढ़ने के आसार ज्यादा होते हैं। मगर, ताजा अध्ययन में पाया गया है कि इसका संबंध मस्तिष्क में इंसुलिन के स्तर और न्यूरोट्रांसमीटर (तंत्रिका संचारक) के संचालन में परिवर्तन से भी है।
इस अध्ययन में शामिल टूर्कू विश्वविद्यालय में क्लिनिकल मेडिसिन विभाग के विशेषज्ञ तातु कैंटोनन ने कहा कि हालांकि अब तक यह पूरी तरह निर्धारित नहीं किया जा सका है कि क्या ये परिवर्तन व्यक्ति में मोटापा आने से पहले ही मस्तिष्क में दिखाई देते हैं या नहीं।
इस अध्ययन में पीईटी इमेजिंग के जरिए मस्तिष्क में इंसुलिन, ओपिओइड और कैनाबिनोइड क्रियाकलापों की निगरानी की गई। इसमें मोटापे के जोखिम वाले 41 युवकों को शामिल किया गया। अध्ययन के नतीजों से पता चला कि मोटापे की पारिवारिक पृष्ठभूमि वाले इन युवाओं में मस्तिष्क के एक हिस्से की धीमी कार्यप्रणाली के कारण इंसुलिन के स्तर में परिवर्तन होता है। मस्तिष्क में भूख को नियंत्रित करने वाले तंत्रिका तंत्र के संचालन में भी गड़बड़ी देखी गई।
लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


