Indira Gandhi Birthday: आज भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिन है। इंदिरा गांधी का जन्म 19 नवंबर 1917 को हुआ था। इंदिरा गांधी का नाम भारत की ऐसी महिला नेताओं में शामिल है जिन्हें टक्कर देना कोई आसान काम नहीं था। इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में देश से जुड़े कई बड़े राजनीतिक बदलाव किए जिनकी चर्चा आज भी कई राजनीति पार्टियां करती रहती हैं। आइए आज इस खास मौके पर जानते हैं इंदिरा गांधी के जीवन से जुड़ी वो 10 बातें जिनके बारे में बहुत कम ही लोग जानते हैं।
इंदिरा गांधी से जुड़ी 10 खास बातें-
-इंदिरा गांधी ने सबसे पहले राजनीति ने अपना कदम लालबहादुर शास्त्री के मंत्रिमंडल में वर्ष 1964-1966 तक सूचना और प्रसारण मंत्री बनकर रखा।
-भारत के दूसरे प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) की मृत्यु के बाद श्रीमती इंदिरा गांधी भारत की तीसरी और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं थी।
-श्रीमती इंदिरा गांधी (Indira Gandhi)ने साल 1942 में फिरोज गांधी के साथ विवाह किया। उनसे उनके दो पुत्र हुए, जिनका नाम राजीव गांधी और संजय गांधी रखा गया।
-इंदिरा फिरोज को इलाहाबाद से ही जानती थीं। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते समय इंदिरा गांधी की मुलाकात फिरोज गांधी से होती रहती थी। फिरोज उस समय लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स में पढ़ाई कर रहे थे। इंदिरा-फिरोज जैसे ही अपनी पढ़ाई पूरी करके इंडिया वापस आए तो परिवार ने दोनों की शादी करवा दी।
-इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी की शादी 16 मार्च 1942 को आनंद भवन, इलाहाबाद, में हुई थी।
-भारत के संविधान के मूल स्वरूप का संशोधन जितना इंदिरा गांधी के राज में हुआ, उतना और किसी ने कभी संविधान में इतना संशोधन नहीं किया।
-फिरोज और इंदिरा जब लंदन में थे और उन्हें भारतीय भोजन खाना होता था तो उनके लिए नारायण हक्सर खाना पकाया करते थे।
-शायद ही लोगों को पता होगा कि राजनीति के अपने शुरुआती सफर के दौरान इंदिरा गांधी को सार्वजनिक मंचों से बोलने में हिचकिचाहट महसूस होती थी। अपने एक इंटरव्यू के दौरान जीवन भर इंदिरा गांधी के डॉक्टर रहे डॉक्टर माथुर बताते हैं कि 1969 में जब उनको बजट पेश करना था तो वो इतना डर गई थीं कि उनकी आवाज ही नहीं निकल रही थी।
-मिंक कोट और रेशम की साड़ी वाले अपने लुक में इंदिरा गांधी ने अपनी पूरब और पश्चिम के व्यक्तिगत पसंद को मिलाकर रख दिया था। एक तरफ जहां वो वोग मैगजिन में छपी अच्छी फोटो की तारीफ करती थीं तो वहीं दूसरी तरफ तड़क-भड़क वाले फोटो को नापसंद भी करती थीं।
-इंदिरा गांधी को खत लिखना बेहद पसंद था। गिफ्ट के साथ एक नोट लिखना या फिर अपने दोस्तों को लंबी-लंबी चिट्ठियां लिखना ये उनके पसंदीदा शौक थे।