फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलसर्वे: महिलाओं ने कहा- लुक्स और अच्छा फिगर नहीं, खूबसूरत दिखने के लिए होनी चाहिए ये खूबियां

सर्वे: महिलाओं ने कहा- लुक्स और अच्छा फिगर नहीं, खूबसूरत दिखने के लिए होनी चाहिए ये खूबियां

आप सोचते होंगे कि ज्यादातर महिलाओं के लिए खूबसूरती का मतलब सिर्फ अच्छे लुक्स और अच्छा फिगर होता है, लेकिन ये बात पूरी तरह सही नहीं है। एक ताजा सर्वे में सामने है कि 90 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं...

सर्वे: महिलाओं ने कहा- लुक्स और अच्छा फिगर नहीं, खूबसूरत दिखने के लिए होनी चाहिए ये खूबियां
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 15 Oct 2017 03:05 PM
ऐप पर पढ़ें

आप सोचते होंगे कि ज्यादातर महिलाओं के लिए खूबसूरती का मतलब सिर्फ अच्छे लुक्स और अच्छा फिगर होता है, लेकिन ये बात पूरी तरह सही नहीं है। एक ताजा सर्वे में सामने है कि 90 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं मानती हैं कि सकारात्मक सोच, फिजिकल फिटनेस और जज्बातों पर नियंत्रण बनाए रखना उनकी खूबसूरती का सबसे जरूरी हिस्सा है।

ये जानकारी 'फिलिप्स ग्लोबल इंडेक्स' द्वारा साझा की गई है। इस इंडेक्स के अनुसार भारतीय महिलाएं शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य को लेकर सजग रहती हैं और इसे अपनी खूबसूरती का अहम हिस्सा मानती हैं। इसके अलावा सर्वे में ये भी पाया गया कि पहले के मुकाबले आज के दौर में ज्यादातर महिलाएं अपने 'स्किन कलर' से संतुष्ट हैं।

इस सर्वे में 67% महिलाओं ने कहा कि आत्म सम्मान से उन्हें काफी आत्मविश्वास मिलता है। वहीं 63 प्रतिशत महिलाओं का मानना है कि खुश रहना ही उनके आत्मविश्वास को सबसे ज्यादा बढ़ाता है। 

बता दें कि स्टाइलिंग गैजेट्स बनाने वाले कंपनी फिलिप्स ने शुक्रवार को ये ग्लोबल ब्यूटी इंडेक्स जारी किया। ब्यूटी इंडस्ट्री में समय के साथ महिलाओं की पसंद में आ रहे बदलवों और उसके अनुसार बाजार में आने वाले प्रोड्क्ट के मद्देनजर फिलिप्स ने ये वार्षिक सर्वे करवाया है। इस सर्वे में मेट्रो शहरों में रहने वाली 1000 महिलाओं ने हिस्सा लिया। 

सर्वे में कहा गया है कि 87% महिलाएं खूबसूरत रहने के लिए नियमित रूप से पानी पीती हैं, जबकि 58% महिलाओं ने कहा कि वो इसके लिए कसरत करती हैं।   

इस इंडेक्स की मानें तो भारतीय महिलाओं के हिसाब खूबसूरती के लिए जो बातें सबसे ज्यादा जरूरी होती हैं वो हैं - सकारात्मक सोच (96%), फिजिकल फिटनेस (95%) और ज्जबातों में नियंत्रण (89%)।

बीमारियों के बारे में पहले संकेत देते हैं आपके बॉडी आर्गन
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें