फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलस्वतंत्रता दिवस के मौके पर गूगल ने बनाया स्पेशल डूडल, जानें क्या है इसमें खास

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गूगल ने बनाया स्पेशल डूडल, जानें क्या है इसमें खास

देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में गूगल भी शामिल हो गया है। सर्च इंजन गूगल एक बेहद खास डूडल बनाकर भारत की आजादी की सालगिरह का जश्न मना रहा है। गूगल ने स्वतंत्रता दिवस के डूडल में भारतीय संगीत...

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गूगल ने बनाया स्पेशल डूडल, जानें क्या है इसमें खास
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 15 Aug 2020 07:43 AM
ऐप पर पढ़ें

देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में गूगल भी शामिल हो गया है। सर्च इंजन गूगल एक बेहद खास डूडल बनाकर भारत की आजादी की सालगिरह का जश्न मना रहा है। गूगल ने स्वतंत्रता दिवस के डूडल में भारतीय संगीत की विविधता को दिखाया है। मुंबई के आर्टिस्ट सचिन घानेकर द्वारा डिजाइन किए गए इस डूडल में तुतारी, शहनाई, ढोल, वीणा, सारंगी और बांसुरी को दिखाया गया है। गूगल ने इन वाद्य यंत्रों से भारतीय संगीत की 6000 साल से भी ज्यादा पुरानी और समृद्ध विरासत को दर्शाया है।  डूडल पर क्लिक करने पर 'India Independence Day' से जुड़े सर्च रिजल्ट खुल रहे हैं।

स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया का उपहार है तिरंगा, जानें इसके बारे में

15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। इसी दिन की याद में हर साल हिन्दुस्तान में 15 अगस्त का दिन स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। 15 अगस्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष को याद करने का भी दिन है। इसी दिन हमारे वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने हमें अंग्रेजों के अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी।

Happy Independence Day 2020: आज स्वतंत्रता दिवस पर दोस्तों को ये SMS, Photo, मैसेज भेजकर दें बधाई

इस बार अलग दिखेगा जश्न-ए-आजादी का नजारा
हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराएंगे। हालांकि इस बार जश्न-ए-आजादी का कार्यक्रम कोरोना महामारी के चलते कुछ बदला बदला सा होगा। हर साल की तुलना में मेहमान कम होंगे ताकि सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहे। सुरक्षा में तैनात पुलिस और सुरक्षाबल पीपीई किट में होंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें