Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़include beans and rajma in diet to live longer like blue zone people

वैज्ञानिकों को मिला लंबी उम्र जीने वालों का सीक्रेट, रोजाना खाते हैं ये फूड

इंसान शुरू से ही ऐसी जिंदगी चाहता है जिसमें बीमारियां न हों और वह ज्यादा से ज्यादा जी सके। लंबी उम्र की सीधा कनेक्शन हमारे खानपान और लाइफस्टाइल से होता है। साइंस का मानना है कि हम कितनी उम्र तक जीते...

Kajal Sharma टीम, लाइव हिंदुस्तान, मुंबईTue, 19 Oct 2021 01:52 PM
share Share
Follow Us on
वैज्ञानिकों को मिला लंबी उम्र जीने वालों का सीक्रेट, रोजाना खाते हैं ये फूड

इंसान शुरू से ही ऐसी जिंदगी चाहता है जिसमें बीमारियां न हों और वह ज्यादा से ज्यादा जी सके। लंबी उम्र की सीधा कनेक्शन हमारे खानपान और लाइफस्टाइल से होता है। साइंस का मानना है कि हम कितनी उम्र तक जीते हैं इसमें 20 परसेंट रोल जेनेटिक फैक्टर्स का होता है बाकी 80 फीसदी कॉन्ट्रिब्यूशन आपकी लाइफस्टाइल का होता है।  ब्लू जोन दुनिया का वह हिस्सा है जहां लोग सामान्य से लंबी उम्र जीते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि इसमें सबसे बड़ा रोल उनकी डायट का है। साथ ही उनकी लाइफस्टाइल भी इसमें सपोर्ट करती है। आप यहां जान सकते हैं लंबी और हेल्दी उम्र जीने की सीक्रेट्स।

डायट

डायट की बात करें तो ब्लू जोन में रहने वाले लेग्यूम्स (दालें और मटर) डायट में जरूर लेते हैं। खासतौर पर तरह-तरह की बीन्स उनके खाने का जरूरी हिस्सा होती हैं। दुनिया के जिन हिस्सों में लोग लंबी उम्र तक जीते हैं वहां खाने में बीन्स खाई जाती हैं। 'द अमेरिकन जर्नल ऑफ लाइफस्टाइल मेडिसिन' में छपी स्टडी में भी ये बात सामने आई है। ब्लू जोन में सबसे ज्यादा उम्र तक जीने वाले लोग रोजाना एक कप बीन्स खाते हैं। आप ब्लैक बीन्स, ग्रीन बीन्स, लोबिया या लाल राजमा वगैरह अपनी डायट में शामिल कर सकते हैं।

बीन्स के फायदे

बीन्स की खास बात यह होती है कि इन फैट की मात्रा कम होती है और पोषक तत्व ज्यादा होते हैं। इनमें ऐंटीऑक्सीडेंट्स, पॉलीफिनॉल्स भी होते हैं। इनसे उम्र बढ़ने का असर देर से होता है और कई बीमारियों से बचाव भी होता है। 

रहते हैं प्रकृति के करीब

ब्लू जोन के लोग प्रकृति के करीब रहते हैं। वह रोजाना की जरूरतों के लिए ज्यादातर नेचुरल रिसोर्सेज पर ही निर्भर रहते हैं। जैसे ताजी हवा, सूरज की रोशनी, पेड़-पौधों और खेतों से सब्जियां फल और खाने के सामान लेना। इसके अलावा खूब पैदल चलते हैं।

फॉलो करते हैं 80 % का रूल

ब्लू जोन्स के लोग भूख से कम खाना खाते हैं। पेट 80 फीसदी भरने पर ही वे खाना बंद कर देते हैं। साथ ही शाम के वक्त हल्का खाना खाते हैं। दोपहर के बाद या शाम को वे सबसे छोटा मील लेते हैं इसके बाद खाना नहीं खाते। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें