फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलमच्छर के काटने से पड़ गए हैं त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली और निशान मिटाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

मच्छर के काटने से पड़ गए हैं त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली और निशान मिटाएंगे ये 5 घरेलू उपाय

गर्मियों में खुली हवा के लिए बालकनी में बैठना उस समय दूभर हो जाता है, जब शाम को कान के पास भिन-भिन करते मच्छर आपको अपना शिकार बनाने लगते हैं। मच्छरों के काटने से न सिर्फ खुजली होती है बल्कि शरीर पर...

मच्छर के काटने से पड़ गए हैं त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली और निशान मिटाएंगे ये 5 घरेलू उपाय
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 16 Apr 2021 05:45 PM
ऐप पर पढ़ें

गर्मियों में खुली हवा के लिए बालकनी में बैठना उस समय दूभर हो जाता है, जब शाम को कान के पास भिन-भिन करते मच्छर आपको अपना शिकार बनाने लगते हैं। मच्छरों के काटने से न सिर्फ खुजली होती है बल्कि शरीर पर लाल निशान भी पड़ जाते हैं। यह निशान देखने में बहुत बुरे लगते हैं और इनसे पीछा छुड़ाने में व्यक्ति को हफ्तों का समय लग जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं मच्छर के काटने से शरीर पर पड़ने वाले लाल निशान को हटाने में आखिर कौन से उपाय आपकी मदद कर सकते हैं।

सेब का सिरका 
सेब का सिरका स्किन और हेयर के लिए इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही वजन घटाने के लिए भी सेब का सिरका पानी में मिलाकर पिया जाता है। आपके चेहरे पर अगर मच्छर काटने से निशान पड़ जाएं, तो आप तीन चम्मच पानी में आधा चम्मच सेब का सिरका मिलाकर लगा लें। निशान गायब हो जाएंगे। 

नींबू का छिलका
अगर मच्छर के काटने से चकत्ते बन गए हैं तो उस जगह पर नींबू का छिलका लगाएं। इससे आपके चकत्ते के निशान गायब हो जाएंगे। खुजली भी नहीं होगी।

प्याज का टुकड़ा 
मच्छर के काटने से बनने वाले चकत्ते के निशान पर प्याज का टुकड़ा लगाएं। इससे निशान दूर हो जाएंगे और खुजली भी खत्म हो जाएंगी। 

बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडे में पानी मिलाकर पहले से ही घोल बना लें। जब भी मच्छर काटें तो काटे वाले स्थान पर लगा लें। इससे चकत्ते के निशान दूर हो जाएंगे और खुजली भी कम हो जाएंगी।

एलोवेरा जेल
आपकी स्किन पर मच्छर काटने की परेशानी को दूर करेगा। साथ ही स्किन पर ठंडकता भी प्रदान करेगा। अगर मच्छर काटने के स्थान से खून निकल रहा है, तो यह उसे भी ठीक कर देगा और स्किन पर जलन और खुजली की परेशानी को दूर करेगा। 

यह भी पढ़ें - पिगमेंटेशन के लिए ये प्राकृतिक घरेलू उपचार अपनाएं और त्वचा को दें क्लीन एंड क्लीयर निखार

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें