फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलजल्द होने वाली है शादी तो आज से लगाना शुरू करें ये उबटन, दुल्हा-दुल्हन दोनों कर सकते हैं अप्लाई

जल्द होने वाली है शादी तो आज से लगाना शुरू करें ये उबटन, दुल्हा-दुल्हन दोनों कर सकते हैं अप्लाई

Homemade Ubtan: शादी हर किसी के लिए खास होती है। अगर किसी की शादी नवंबर-दिसंबर में है तो उन्हें स्किन केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए। यहां जानिए दुल्हा-दुल्हन के लिए बेस्ट उबटन, और इसे बनाने का तरीका।

जल्द होने वाली है शादी तो आज से लगाना शुरू करें ये उबटन, दुल्हा-दुल्हन दोनों कर सकते हैं अप्लाई
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीMon, 11 Sep 2023 09:17 AM
ऐप पर पढ़ें

नवंबर-दिसंबर में जिन लोगों की शादी होने वाली है उन लोगों को स्किन का ख्याल रखना शुरू कर देना चाहिए। शादी से पहले उबटन का इस्तेमाल करना अच्छा माना जाता है। सालों से लड़कियों की त्वचा पर प्राकृतिक ग्लो लाने के लिए उबटन का इस्तेमाल होता आ रहा है। खासकर यह उनकी शादी पर जरूर इस्तेमाल होता है। दादी-नानी भी इसके कई फायदे बताती हैं। यहां हम एक बेहतरीन उबटन के बारे में बता रहे हैं जिसका इस्तेमाल आपको शादी से पहले करना चाहिए। खास बात यह है कि इस उबटन को दुल्हे भी अप्लाई कर सकते हैं। जानिए कैसे बनाएं ये फेस पैक- 

उबटन बनाने के लिए आपको चाहिए 

चावल का आटा
चंदन पाउडर
चुकंदर पाउडर 
मसूर की दाल का पाउडर
बेसन 
दूध

कैसे बनाएं फेस पैक

पैक बनाने के लिए सभी चीजों को मिक्स करें और फिर इसमे कच्चा दूध डालें। इसका एक गाढ़ा और स्मूद पैक बनाएं। अगर कच्चा दूध ना हो तो आप पानी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस उबटन को साफ चेहरे पर कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए लगाएं। फिर गिले हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इसे आप चेहरे के साथ-साथ हाथ पैरों पर भी लगा सकते हैं। 

कब करें इस पैक को यूज

इस उबटन को इस्तेमाल करने का सबसे अच्छा समय सुबह का है। जब आप नहाने जा रहे हैं। लेकिन अगर आपके पास सुबह समय नहीं है तो आप रात के समय भी इसे यूज कर सकते हैं। अगर आप पूरे शरीर पर ये उबटन लगा रहे हैं तो इसे अच्छे से हटाने के लिए नहाएं।

Ayurvedic Ubtan: बेदाग निखार के लिए यूज करें आयुर्वेदिक उबटन, जानिए बनाने का तरीका

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें