फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलआपके सूप का स्वाद डबल कर देंगे ये कुकिंग टिप्स

आपके सूप का स्वाद डबल कर देंगे ये कुकिंग टिप्स

सूप हेल्दी होने के साथ वेट लॉस में भी कारगर होता है। यह बात हम सभी जानते हैं। डाइजेशन सिस्टम को ठीक करने के लिए सप्ताह में दो बार सूप जरूर पीना चाहिए। कुछ ऐसे टिप्स हैं जिनसे सूप टेस्टी बनता...

आपके सूप का स्वाद डबल कर देंगे ये कुकिंग टिप्स
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्ली Sat, 02 Oct 2021 05:28 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

सूप हेल्दी होने के साथ वेट लॉस में भी कारगर होता है। यह बात हम सभी जानते हैं। डाइजेशन सिस्टम को ठीक करने के लिए सप्ताह में दो बार सूप जरूर पीना चाहिए। कुछ ऐसे टिप्स हैं जिनसे सूप टेस्टी बनता है।


सूप को टेस्टी बनाने के टिप्स-
-सूप बनाते समय एक बड़ा चम्मच क्रीम मिला सकते हैं। इससे सूप का स्वाद भी बढ़ जाएगा और सूप गाढ़ा भी बनेगा।
 -सूप में सादा दूध या कोकोनट मिल्क भी डाल सकते हैं, इससे सूप टेस्टी बनेगा।
-अगर सूप पतला है, तो इसमें गाढ़ा दही या योगर्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
- एक चम्मच कॉर्न फ्लोर को 2 टेबलस्पून पानी में डालकर घोल बना लें। इसे सूप बनाते समय थोड़ा-थोड़ा डालकर चलाते हुए सूप को पकाएं, इससे सूप गाढ़ा और स्वादिष्ट बनेगा। 
- सूप में काली मिर्च, काला नमक, हींग भी डाल सकते हैं।
- इसके अलावा, चावल का मांड भी सूप बनाते समय डाल सकते हैं। इससे सूप बहुत ही ज्यादा टेस्टी बनता है, साथ ही इसमें टोस्ट के टुकड़े डालकर भी मिक्स कर सकते हैं। 
- सूप को गाढ़ा बनाने के लिए 1 या 2 उबले आलू को मैश करके भी मिला सकते हैं।
- पत्ता गोभी को ग्राइंडर जार में पीसकर इसमें मिला सकते हैं।
- खसखस का पेस्ट बनाकर सूप में डाल सकते हैं। इससे सूप हेल्दी और टेस्टी बनेगा। 
- काजू का पेस्ट बनाकर सूप में डाल सकते हैं। क्रीम वाला सूप बनाते वक्त इसमें क्रीम डालने के बाद ज्यादा देर तक नहीं पकाना चाहिए।
    
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें