परफ्यूम लगाने के बाद भी शरीर से आती है बदबू? इन तरीकों से करें अप्लाई, देर तक आएगी खुशबू
Tips To Apply Perfume: खूब परफ्यूम लगाने के बाद भी कुछ लोगों के शरीर से बेहद गंदी बदबू आने लगती हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि शरीर से लंबे समय तक खुशबू आती रहे तो इन टिप्स को अपनाकर लगाएं।

कई लोगों के शरीर से पसीने की बेहद गंदी बदबू आती है। ये बदबूं इतनी गंदी होती है कि शर्मिंदगी का कारण बन जाती है। इससे निपटने के लिए खुशबूदार चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, कुछ लोग तो महंगे से महंगे परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी कुछ समय में ये खुशबू भी गायब हो जाती है। ऐसा तब होता है जब आप परफ्यू को गलत तरीके से लगाते हैं। लंबे समय तक परफ्यूम की खुशबू रहे इसके लिए आप परफ्यूम लगाने की कुछ टिप्स को अपना सकते हैं।
परफ्यूम लगाने के टिप्स
1) पहले लगाएं मॉइश्चराइजर
परफ्यूम की खुशबू मॉइश्चराइज स्किन पर सबसे लंबे समय तक रहती है। ऐसे में परफ्यूम लगाने से पहले मॉइस्चराइजर या पेट्रोलियम जेली लगाएं क्योंकि यह इसे लॉक करने में मदद कर सकता है और आपको पूरे दिन खुशबूदार बनाता है।
2) नहाने के बाद लगाएं
नहाने के ठीक बाद जब आपकी स्किन थोड़ी नम और हाइड्रेटेड होती है, तो आपके पोर्स खुल जाते हैं और साफ होते हैं। ऐसे में परफ्यूम लगाने का यह सबसे बेहतरीन समय है। नहाने के बाद लगाने पर यह स्किन में लंबे समय तक टिका रहता है।
3) लेयररिंग करें
परफ्यूम की खुशबू को लंबे समय तक बाए रखने के लिए एक ऐसे मॉइस्चराइजर को लगाएं जिसकी खुशबू तेज हो। ऐसा मॉइश्चराइजर आपको लंबे समय तक खुशबूदार बनाए रखने में मदद करता है।
4) लगाने के बाद थपथपाएं
परफ्यूम की खुशबू लंबे समय तक बरकरार रखने के लिए अगर आप उसे हाथों पर लगाकर तुरंत रगड़ते हैं तो ऐसा ना करें। बल्कि रगड़ने की बजाय थपथपा कर इसे लगाएं।
