फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलवीकेंड रेसिपी: आज लंच में बनाएं टेस्टी कश्मीरी पुलाव

वीकेंड रेसिपी: आज लंच में बनाएं टेस्टी कश्मीरी पुलाव

आज दोपहर के खाने में आप घर ही कश्मीरी पुलाव बनाएं। यह सूखे मेवे और स्वाद से भरपूर होता है। आप इसे घर में बनाएंगे तो कोई भी उंगलियां चटते रह जाएगा। तो आइए जानते है इसे बनाने की...

वीकेंड रेसिपी: आज लंच में बनाएं टेस्टी कश्मीरी पुलाव
लाइव हिन्‍दुस्‍तान टीम,नई दिल्लीSat, 10 Nov 2018 12:45 PM
ऐप पर पढ़ें

आज दोपहर के खाने में आप घर ही कश्मीरी पुलाव बनाएं। यह सूखे मेवे और स्वाद से भरपूर होता है। आप इसे घर में बनाएंगे तो कोई भी उंगलियां चटते रह जाएगा। तो आइए जानते है इसे बनाने की विधि: 

सामग्री

बासमती चावल - 1 कप 
घी - 2-3 बडे़ चम्मच
हरा धनिया - 2-3 बडे़ चम्मच
हरी मिर्च - 2 
अदरक - 1 इंच, लम्बे पतले टुकड़ों में कटा हुआ
अदरक पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
किशमिश - 3 बडे़ चम्मच
काजू - 3 बडे़ चम्मच
बादाम - 3 बडे़ चम्मच
पिस्ते - 10-12
नमक - स्वादानुसार
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
जीरा - ½ छोटी चम्मच
बडी़ इलायची - 2
दालचीनी - 1 इंच
लौंग - 4
काली मिर्च - 8-10
तेज पत्ता - 2 
 
विधि: 

एक गहरे पैन में तेल गर्म करें। कम या मध्यम आंच पर पैन में सभी मसाले डालें, और तब तक भूनें जब तक तेल सुगंधित नहीं हो जाता है। अब गैस कम करें और अदरक मिला कर चलाएं। भिगोया हुआ बासमती चावल डालें और चलाएं। पानी और नमक डाल के चलाएं और पैन को ढक दें। जब तक चावल पक रहा है तब तक गार्निश तैयार कर लीजिए। 

एक बड़े फ्राइंग पैन में दो चम्मच तेल गर्म करें और कटे हुए प्याज़ और थोड़ा नमक डालें। प्याज़ को तब तक भूनें जब तक वह रंग में सुनहरा न हो जाए। फिर प्याज़ को पेपर पर निकाल लें।

उसी तेल में बादाम को कुर्कुरा होने तक भूनें। फिर काजू और बादाम को तब तक भूनें जब तक वे हल्के भूरे और कुरकुरे न हो जाएं। चावल को तब तक पकायें जब तक वह पानी को सोख न ले। जब वह बन जाए, तो उसका पानी निकाल दें।

कश्मीरी पुलाव को गर्म-गर्म तले हुए प्याज़ और सूखे मेवे के साथ गार्निश कर परोसें।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें