फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलदेसी नुस्खों को अपनाकर चेहरे पर यूं लगाएं बर्फ, थकी आंखों को भी मिलेगा आराम

देसी नुस्खों को अपनाकर चेहरे पर यूं लगाएं बर्फ, थकी आंखों को भी मिलेगा आराम

Ice Cubes With Natural Remedies: गर्मियों के मौसम में चेहरे पर एक टुकड़ा बर्फ लगाने से कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। इसकी मदद से सनबर्न से निजात मिलती है। इसे जमाने के लिए आप कुछ नुस्खों को अपनाएं।

देसी नुस्खों को अपनाकर चेहरे पर यूं लगाएं बर्फ, थकी आंखों को भी मिलेगा आराम
Avantika Jainलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीMon, 27 Mar 2023 12:57 PM
ऐप पर पढ़ें

गर्मियों के मौसम में एक छोटे से बर्फ के टुकड़े को चेहरे पर लगाने से कई तरह के फायदे मिल जाते हैं। ये ना सिर्फ चेहरे को ठंडक देता है बल्कि आपकी स्किन और चेहरे के लिए भी फायदेमंद होता है। इसे लगाने पर थकी आंखों को तुरंत आराम मिलता है। अगर आप बर्फ लगाने के लिए वही पुराने तरीके को अपनाते हैं तो अब इस बदल देना चाहिए। स्किन पर बर्फ लगाने के लिए आप इन नैचुरल रेमेडी को अपना सकते हैं। देखिए-

1) थकी आंखों पर यूं लगाएं बर्फ 

इसे बनाने के लिए आप को ग्रीन टी की जरूरत होगी। इस तरह के आइस क्यूब को बनाना काफी आसान है। बस गर्म पानी में थोड़ी सी ग्रीन टी डालें और फिर  ग्रीन टी तैयार करें। अब इस ग्रीन टी को बर्फ जमाने की ट्रे में डालकर फ्रीजर में रखें। जब ये जम जाए तो इसके एक-एक क्यूब को आंखों पर लगाएं। इस पानी को सूखने दें और फिर चेहरे को धोएं। 

2) चेहरे पर लगाएं एलोवेरा  

इसे बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए एलोवेरा के रस को ब्लेंड करें और फिर ट्रे में जमाएं। ये आइस क्यूब तब फायदेमंद साबित होगी जब आप धूप से आएंगे और सनबर्न या चेहरे पर जलन होगी। इसे लगाने से तुरंत आराम मिलेगा। 

3) खीरे से आइस क्यूब 

इसे बनाने के लिए खीरे को ब्लेंड करें। इसमें नींबू का रस भी मिलाएं। इस पेस्ट को बर्फ की ट्रे में जमाएं और फिर जमने के बाद इसे चेहरे पर लगाएं। इसे रात में लगाना अच्छा है क्योंकि इसे लगाने के बाद पूरे दिन थकने के बाद आराम मिलेगा। ऑयली स्किन वालों के लिए ये बेस्ट है। 

यह भी पढ़े - एक लंबे दिन के लिए चाहिए लॉन्ग लास्टिंग मेकअप, तो फॉलो करें ये 4 स्टेप्स

 
4) फूलों से बनाएं आइस क्यूब 

इसे बनाने के लिए सूखी गुलाब की पंखुड़ियों को लें और फिर रोजहिप ऑयल के साथ इसे पानी में भिगोएं। फिर इस पानी को बर्फ की ट्रे में जमाएं। बर्फ के टुकड़े को जमने दें और फिर अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे सूखने दें। इसके बाद चेहरे को ना धोंएं।

Summer Skin Care: तेज धूप में जल गई है स्किन? सनबर्न से छुटकारे के लिए अपनाएं ये देसी तरीका

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें