फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलघर पर इन नेचुरल चीजों से बनाएं मार्केट जैसी हेयर स्पा क्रीम, जानें कैसे करें अप्लाई

घर पर इन नेचुरल चीजों से बनाएं मार्केट जैसी हेयर स्पा क्रीम, जानें कैसे करें अप्लाई

Homemade Hair Spa DIYs : बदलते मौसम में आप महीने में दो बार इस हेयर क्रीम को जरूर लगाएं। सबसे खास बात यह है कि आप इस नेचुरल हेयर स्पा क्रीम को स्कैल्प में भी लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं

घर पर इन नेचुरल चीजों से बनाएं मार्केट जैसी हेयर स्पा क्रीम, जानें कैसे करें अप्लाई
Pratima Jaiswalलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 28 Sep 2022 02:38 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

क्या आपके पास हेयर स्पा कराने का टाइम नहीं होता? अगर ऐसा है, तो फिर आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आप घर बैठे हेयर स्पा कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ नेचुरल चीजें चाहिए होंगी, जिनका इस्तेमाल करके आप घर पर हेयर स्पा क्रीम बना सकते हैं। बदलते मौसम में आप महीने में दो बार इस हेयर क्रीम को जरूर लगाएं। सबसे खास बात यह है कि आप इस नेचुरल हेयर स्पा क्रीम को स्कैल्प में भी लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं कि कैसे बनाएं हेयर स्पा क्रीम 

 

कोकोनट हेयर स्पा क्रीम 
कोकोनट हेयर स्पा क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आपको कोकोनट मिल्क की जरूरत है। आधे कोकोनट को घिसकर इसका दूध पतले कपड़े में डालकर निकाल लें। इसके बाद इसमें दो चम्मच एलोवेरा मिलाएं। इसके बाद इसमें तीन चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिला दें। आपकी स्कैल्प अगर ऑयली है, तो आप इसमे 6-7 ड्रॉप्स टी ट्री ऑयल की भी डाल सकते हैं। इसमें दो चम्मच दही डालें और एक केला भी मैश करके डाल दें। इसे क्रीम फॉर्म में तैयार कर लें। 

यह भी पढ़े - जड़ाें से मजबूत और लंबे बाल चाहिए, तो ट्राई करें ये 2 होममेड हेयर ऑयल्स

कैसे करें अप्लाई 
इस क्रीम को बालों में अप्लाई करने के लिए आपको अपने बालों को धोकर साफ कर लेना है। याद रखें कि आपके बालों में धूल-मिट्टी या ऑयल नहीं होना चाहिए। इसके बाद गीले बालों को पार्टिशन में डिवाइड करके आप बालों में क्रीम लगाएं। आप स्कैल्प में भी इसे लगा सकते हैं। इसे 20 मिनट रक रहने दें। इसके बाद नॉर्मल पानी से धो लें। आप शैम्पू करके इसे पूरी तरह से बालों से निकाल सकते हैं लेकिन कंडीशनर का इस्तेमाल न करें। आपके बाल बहुत ही सॉफ्ट नजर आएंगे।  

 

इन पांच स्टेप्स को फॉलो करके चावल से करें नेचुरल हेयर स्पा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें