Cheezy Garlic Bread Recipe: झटपट बनकर तैयार हो जाती हैं चीज गार्लिक ब्रेड, घर पर मिलेगा होटल वाला स्वाद
चीज गार्लिक ब्रेड बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब पसंद आती है। हालांकि, ज्यादातर लोग इसे बाजार में खाना पसंद करते हैं क्योंकि घर में वो स्वाद नहीं मिलता है। यहां सीखें इसे बनाने की रेसिपी।

इस खबर को सुनें
गार्लिक ब्रेड का स्वाद बच्चों और बड़ों दोनों को खूब पसंद आता है। आज हम बता रहे हैं चीज गार्लिक ब्रेड बनाने की सबसे आसान रेसिपी। इसे बनाना बेहद आसान है। इसका चीजी फ्लेवर आपको खूब पसंद आएगा। इसी के साथ ये आपको बाजार वाला टेस्ट देगा, जिसे खाने के बाद कोई यह पहचान ही नहीं पाएगा की आपने इसे घर में बनाया है या फिर बाजार से मंगवाया है। यहां सीखें चीज गार्लिक ब्रेड बनाने की रेसिपी।
यह भी पढ़े - बरसात में शाम की चाय के साथ लें अरबी के कबाब का आनंद, नोट कीजिए रेसिपी
कैसे बनाएं चीज गार्लिक ब्रेड
सामग्री
इसे बनाने के लिए आपको चाहिए तेल, 5-6 लहसुन की कलियां, नमक स्वादअनुसार, मक्खन, चिली फ्लैक्स, ओरिगैनो, चीज क्यूब्स, धनिया, ब्रेड पर मोजेरेला चीज।
कैसे बनाएं
-इसे बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन को अच्छे से छील लें और धो कर अलग रखें। फिर एक पैन में तेल गर्म करें और फिर इसमें लहसुन डालें और फिर इसमें नमक डालें। फिर इसे अच्छे से ब्राउन होने तक भून लें।
-अब एक ब्लेंडर जार में भुना हुआ लहसुन डालें, फिर इसमें मक्खन, चिली फ्लैक्स, ओरिगैनो, चीज क्यूब्स और धनिया डालें। अच्छे से ब्लेंड करें और फिर थिक पेस्ट बनाएं।
-अब ब्रेड स्लाइस लें और फिर इस पर इस पेस्ट को स्प्रेड करें। इस ब्रेड स्लाइस पर मोजरेला चीज को स्प्रेड करें और फिर इसे माइक्रोवेव में सेट करें।
-अगर आपके पास माइक्रोवेव नहीं है तो आप पैन पर भी इसे बना सकते हैं। इसके लिए पैन पर बटर लगाएं और फिर ब्रेड को तवे पर रखें और ढक दें। इसे मीडियम आंच पर बनाएं। और इसे बनने में सिर्फ 2 से 3 मिनट ही लगेंगे। यह भी पढ़ें: Monsoon Recipe: बारिश के साथ चाय का मजा बढ़ा देंगे साबूदाना वड़े, हरी चटनी के साथ करें सर्व