फोटो गैलरी

Hindi News लाइफस्टाइलआलू-गोभी के पराठों को ब्रेक देकर बनाएं हेल्दी ब्रोकली का पराठा

आलू-गोभी के पराठों को ब्रेक देकर बनाएं हेल्दी ब्रोकली का पराठा

आप अगर आलू-गोभी के पराठों को खाते-खाते ऊब गए हैं, तो इस बार अपने किचन में ट्राई करें ब्रोकली का पराठा। यह एक लो फैट रेसिपी है, जो आपका वजन तक कम करने में आपकी मदद कर सकती है।  इस टेस्टी...

आलू-गोभी के पराठों को ब्रेक देकर बनाएं हेल्दी ब्रोकली का पराठा
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्ली Tue, 23 Feb 2021 06:44 PM
ऐप पर पढ़ें

आप अगर आलू-गोभी के पराठों को खाते-खाते ऊब गए हैं, तो इस बार अपने किचन में ट्राई करें ब्रोकली का पराठा। यह एक लो फैट रेसिपी है, जो आपका वजन तक कम करने में आपकी मदद कर सकती है।  इस टेस्टी पराठे को आप अपनी मनपसंद चटनी, अचार के साथ खा सकते हैं। आइए जानते हैं आखिर कैसे बनता है यह स्वादिष्ट पराठा। 

सामग्री
1 ब्रोकली 
3 कप आटा
1 चुटकी गरम मसाला पाउडर
1 प्याज
4 बड़े चम्मच रिफाइंड ऑयल
2 बड़े चम्मच मैदा
4 हरी मिर्च
1/2 चम्मच नमक
1 चुटकी हल्दी
पानी

 वि​धि-
ब्रोकली को अच्छे से धोकर इसके छोटे-छोटे टुकड़े काटकर अलग रख दें। इसके बाद एक पैन में पानी डालकर उसे धीमी आंच पर चढ़ा दें। पानी उबालने पर उसमें नमक और कटी हुई ब्रोकली डाल दें।

प्याज के छिलके उतारकर उसे काट लें। अब एक ग्राइंडर में उबली हुई ब्रोकली, हरी मिर्च, हल्दी, लहसुन की कलियां और गरम मसाला पाउडर डालकर इन सब चीजों का पेस्ट बना लें।

अब एक गहरे बर्तन में आटा, मैदा, नमक, कटा प्याज और ब्रोकली का पेस्ट मिला लें। अब इन सब चीजों को पानी का इस्तेमाल करते हुए आटे की तरह गूंध लें।

आटा तैयार होने पर इसके परांठे बनाना शुरू कर दें। इन गर्मा-गरम परांठों को अचार-दही के साथ सर्व करें।

यह भी पढ़ें - हेल्दी स्नैकिंग ऑप्‍शन की तलाश है? तो इस आसान विधि से घर पर बनाएं कुरकुरे नारियल चिप्स

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें